Last Updated:
Aaj Ka Singh Rashifal 29 August: सिंह राशि के लिए आज चंद्रमा विशाखा नक्षत्र में है, करियर में उन्नति, आर्थिक लाभ, प्रेम में सफलता और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मेदिनीनगर के संकेत श्रवण ने यह बताया.
Aaj Ka Rashifal: प्रत्येक दिन ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है. सिंह राशि के स्वामी सूर्य ग्रह हैं, और आज चंद्रमा की स्थिति के अनुसार यह राशि कुछ खास परिणाम लेकर आई है. पलामू के मेदिनीनगर स्थित ज्योतिष आचार्य संकेत श्रवण के अनुसार, आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं.
ज्योतिष आचार्य ने बताया कि आज चंद्रमा विशाखा नक्षत्र में भ्रमण कर रहा है, जिसके कारण आज सिंह राशि के जातकों का परिचय श्रेष्ठ और प्रभावशाली लोगों से होगा. आज आपकी मुलाकात किसी साहित्यिक या आध्यात्मिक व्यक्ति से हो सकती है. आज आप किसी धार्मिक यात्रा का भी अनुभव करेंगे, जो आपके मन को शांति देगी.
करियर और शिक्षा
करियर के लिहाज से आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए बहुत अच्छा है. उन्नति और प्रगति के योग बने हुए हैं. जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें आज सफलता मिल सकती है। अपनी मेहनत जारी रखें, आपको इसका फल जरूर मिलेगा. शिक्षा के क्षेत्र में भी आज का दिन छात्रों के लिए लाभदायक रहेगा, क्योंकि आपको अपने गुरुजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा. हालांकि, किसी भी काम को अधूरा न छोड़ें, वरना आपको परेशानी हो सकती है.
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन शुभ रहेगा. व्यापारियों के लिए आज क्रय-विक्रय (खरीद-बिक्री) में लाभ का योग बना हुआ है। इसके साथ ही, आपका रुका हुआ धन भी आज वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. हालांकि, लेनदेन करते समय सतर्कता बरतना जरूरी है. महिलाओं को आज के दिन किसी को भी कर्ज देने से बचना चाहिए.
प्रेम और स्वास्थ्य
प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन बेहद अच्छा है. जातकों को अपने प्रेमी के साथ गहरा प्रेम महसूस होगा. अगर आपका प्रेमी आपसे नाराज है, तो उसे मनाना आज आसान रहेगा. यदि आपका पार्टनर कुछ कहना चाहता है, तो उसे नजरअंदाज न करें, वरना आपको नुकसान हो सकता है. स्वास्थ्य की बात करें तो, आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे. सेहतमंद रहने का भरपूर योग बना हुआ है और किसी भी तरह की बीमारी का प्रकोप नहीं है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-singh-rashifal-29-august-2025-leo-horoscope-in-hindi-career-love-and-wealth-for-singh-rashi-in-vishakha-nakshatra-today-local18-ws-kl-9561422.html






