राधा अष्टमी पर बनाएं पारंपरिक मालपुए
मैदा (सफेद आटा)- 1 कप
दूध- 1 कप (फुल क्रीम, गुनगुना)
चीनी- 1/2 कप
सौंफ (दरदरी कुटी)- 1 छोटा चम्मच
इलायची पाउडर -1/2 छोटा चम्मच
घी / तेल तलने के लिए
पानी जरूरत अनुसार (घोल बनाने के लिए)
नारियल बुरादा, ड्राई फ्रूट्स – सजावट के लिए
1. मालपुआ का घोल तैयार करें
एक बर्तन में मैदा, चीनी, सौंफ और इलायची पाउडर मिलाएं.
घोल में गांठें न रहें, अच्छे से फेंटें.
2. मालपुए तलें
एक करछी की मदद से घोल को कढ़ाई में डालें और गोल आकार में फैलने दें.
तले हुए मालपुए निकालकर टिशू पेपर पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए.
अगर मीठा ज्यादा पसंद है, तो 1 तार की चाशनी बनाकर मालपुए 1-2 मिनट उसमें डुबोकर निकाल सकते हैं.
ऊपर से कटे हुए बादाम, पिस्ता, नारियल बुरादा और थोड़ी सी केसर डालकर सजाएं.
भोग लगाने के लिए टिप्स:
बिना लहसुन-प्याज वाले भोजन के साथ प्रसाद रूप में परोसें.
अगर आप और भी पारंपरिक स्वाद चाहते हैं, तो दूध को थोड़ा गाढ़ा करके (रबड़ी जैसा) घोल में मिलाएं, इससे मालपुए का स्वाद दोगुना हो जाएगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-on-radha-ashtami-prepare-delicious-malpua-at-home-for-worship-know-the-method-of-making-it-ws-l-9563222.html

















