रोटिज्जा बनाने के लिए ज़रूरी चीजें
-2-3 गेहूं की रोटी (नॉर्मल चपाती)
-बटर
-टोमेटो केचप
-बारीक कटे प्याज और टमाटर
-बॉयल्ड आलू
-घर का बना पनीर (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
-शिमला मिर्च
-नमक और लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
1. सबसे पहले आप गेहूं की रोटी लें और उसे प्लेट में रख लें.
2. अब उस पर हल्का सा बटर और टोमेटो केचप फैला दें.
3. ऊपर से प्याज, टमाटर और बॉयल्ड आलू के स्लाइस रखें.
4. उसके बाद थोड़ा पनीर और शिमला मिर्च डालें.
5. स्वाद बढ़ाने के लिए नमक और मिर्च छिड़क दें.
6. अगर आप ज्यादा टेस्टी बनाना चाहते हैं तो हर दो लेयर के बाद थोड़ी सब्जियां और मसाले फिर से डाल सकते हैं ताकि स्वाद फीका न लगे.
7. ऊपर से हल्का सा बटर और डालकर इसे ओवन में रख दें.
8. कुछ ही देर में रोटी पापड़ जैसी कुरकुरी हो जाएगी और आपका रोटिज्जा तैयार है.
खाने में कैसा लगता है?
जब रोटिज्जा ओवन से बाहर निकलता है तो उसकी खुशबू ही मुंह में पानी ला देती है. कुरकुरी रोटी, ऊपर पिघला हुआ पनीर और सब्जियों का मसालेदार स्वाद – सब मिलकर एक ऐसा कॉम्बिनेशन बना देते हैं जो सच में लाजवाब होता है. एक रोटिज्जा खाने के बाद ही पेट भर जाता है और मजेदार बात यह है कि यह पिज़्ज़ा से कहीं ज्यादा हेल्दी भी होता है.
क्यों है खास?
1. बाहर का पिज़्ज़ा महंगा और अनहेल्दी हो सकता है, लेकिन रोटिज्जा सस्ता और पौष्टिक है.
2. इसमें तेल कम लगता है और आप अपनी पसंद की सब्जियां डाल सकते हैं.
3. बच्चों के टिफिन के लिए यह आइडिया बेस्ट है क्योंकि वे इसे बड़े चाव से खाते हैं.
4. घर में अचानक मेहमान आ जाएं तो झटपट बनने वाली यह डिश उन्हें भी इंप्रेस कर देगी.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-desi-roti-pizza-recipe-know-step-by-step-method-ws-ekl-9560775.html







