Home Food Khasta Kachori Chaat Recipe: घर पर बनाएं जायकेदार खस्ता कचौरी चाट, रेसिपी...

Khasta Kachori Chaat Recipe: घर पर बनाएं जायकेदार खस्ता कचौरी चाट, रेसिपी है आसान, हर निवाले में मिलेगा दही-चटनी का मज़ा

0
4


How to Make Khasta Kachori Chaat at Home: त्योहारों का मौसम हो और घर में कुछ खास न बने, ऐसा हो ही नहीं सकता. जब परिवार और दोस्तों की महफ़िल जमती है, तब थाली में कुरकुरी और मसालेदार खस्ता कचौरी चाट का स्वाद हर किसी को लुभा लेता है. बाहर से खस्ता और अंदर से चटपटी, यह कचौरी जब दही, इमली और हरी चटनी के साथ परोसी जाती है, तो हर निवाला स्वाद का अनोखा संगम बन जाता है. न सिर्फ स्वाद बल्कि त्योहार की खुशियों को दोगुना करने का भी काम करती है यह डिश.

पोषण की बात करें तो यह डिश कैलोरी से भरपूर होती है. एक प्लेट कचौरी चाट में लगभग 700 कैलोरी होती है, जिसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फैट का संतुलित मिश्रण होता है. तो चलिए जानते हैं कि खस्‍ता कचौरी आप घर पर किस तरह बना सकते हैं.

खस्‍ता कचौरी बनाने का तरीका- 

ज़रूरी सामग्री-

  • मैदा – 2 कप
  • घी – 4 बड़े चम्मच
  • मूंग दाल – 1 कप (भिगोई हुई)
  • मसाले – जीरा, धनिया, सौंफ, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला
  • दही – 1 कप (फेंटी हुई)
  • हरी चटनी – 3 चम्मच
  • इमली की चटनी – 3 चम्मच
  • प्याज और टमाटर – बारीक कटे हुए
  • सेव और हरा धनिया – सजावट के लिए

बनाने की विधि–

भरावन तैयार करें – भिगोई हुई मूंग दाल को हल्का दरदरा पीस लें. इसमें मसाले डालकर भूनें.

आटा गूंधें – मैदा में घी मिलाकर मुलायम आटा तैयार करें.

कचौरी बनाएं – आटे की छोटी लोई बेलें, उसमें दाल का मिश्रण भरें और गोल आकार देकर तेल में तलें.

टॉपिंग तैयार करें – दही को फेंटकर उसमें चाट मसाला और ज़रा सी शक्कर डालें. चटनी, प्याज और टमाटर काटकर अलग रखें.

चाट सजाएं – तली हुई कचौरी को हल्का सा तोड़ें, उस पर दही डालें, फिर हरी और इमली की चटनी. ऊपर से प्याज, टमाटर, सेव और हरा धनिया डालें.

अगर आपने अब तक कभी भी इसे चखा नहीं है तो बता दें कि “खस्ता” शब्द का मतलब है कुरकुरी और परतदार. कचौरी को मैदे के आटे से तैयार किया जाता है और इसमें भरावन के लिए मूंग दाल या मटर का मसालेदार मिश्रण भरा जाता है. सुनहरी होने तक तलने के बाद इस कचौरी को हल्का सा तोड़कर दही, हरी चटनी, इमली की मीठी चटनी, प्याज, टमाटर और सेव डालकर चाट बनाई जाती है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-crispy-and-spicy-khasta-kachori-chaat-at-home-step-by-step-easy-recipe-with-yogurt-and-chutney-ws-l-9607962.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here