Home Astrology Teeth shape and personality। दांतों की बनावट से भविष्यफल

Teeth shape and personality। दांतों की बनावट से भविष्यफल

0
1


Last Updated:

Teeth Shape Personality: दांत न केवल हमारे स्वास्थ्य और हंसी की पहचान होते हैं, बल्कि ये हमारे जीवन के कई पहलुओं का संकेत भी देते हैं. इनकी बनावट को देखकर व्यक्ति के स्वभाव, सोच और आर्थिक स्थिति के बारे में काफ…और पढ़ें

दांतों की बनावट से जानें कौन है भाग्यशाली किसे जीवन में करना पड़ता है संघर्षदांतों की बनावट से भविष्यफल
Teeth Shape Personality: हमारे शरीर का हर अंग कुछ न कुछ संकेत जरूर देता है, चाहे वो चेहरा हो, हाथ की लकीरें हों या फिर दांत. आमतौर पर लोग दांतों को सिर्फ चेहरे की सुंदरता या हंसी की पहचान मानते हैं, लेकिन पुराने ग्रंथों और शास्त्रों में दांतों को भविष्य से जोड़कर भी देखा गया है. सामुद्रिक विद्या और हस्तरेखा के अनुसार, दांतों की बनावट से किसी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, सोच, स्वभाव और भविष्य के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है. तो चलिए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा कि कौन से दांत वाले लोग रहते हैं भाग्यशाली और किन्हें जीवन में आती हैं धन से जुड़ी मुश्किलें.

बत्तीस दांत वाले होते हैं किस्मत के धनी
जिन लोगों के मुंह में पूरे बत्तीस दांत होते हैं, उन्हें जीवन में अच्छे मौके बार-बार मिलते हैं. ऐसे लोगों को अपने करियर में तेजी से तरक्की मिलती है और पैसों की कमी इन्हें कभी नहीं सताती. इनके फैसले मजबूत होते हैं और ये लोग सच्चाई के रास्ते पर चलना पसंद करते हैं. समाज में इन्हें सम्मान मिलता है और हर कोई इनकी सलाह को गंभीरता से लेता है.

सीधे, सफेद और एक समान दांत वाले होते हैं भाग्यशाली
जिनके दांत सीधाई में हों, आकार में बराबर हों और दिखने में चमकदार हों, वे लोग पैसों के मामले में हमेशा आगे रहते हैं. ऐसे लोग बहुत आकर्षक होते हैं और समाज में इनकी छवि सकारात्मक होती है. इन्हें फैसले लेने में देर नहीं लगती और ज्यादातर समय इनका निर्णय सही साबित होता है. ये लोग अपने जीवन में स्थिरता और संतुलन बनाए रखते हैं.

अंदर की ओर झुके या काले दांत लाते हैं बाधाएं
अगर किसी व्यक्ति के दांत अंदर की तरफ मुड़े हुए हों या फिर रंगत में साफ न दिखें तो यह संकेत होता है कि उन्हें जीवन में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा. ऐसी बनावट को शुभ नहीं माना गया है. इन लोगों को आर्थिक तंगी, अस्थिरता और बार-बार अवसर चूकने जैसी समस्याएं झेलनी पड़ती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

दांतों की बनावट से जानें कौन है भाग्यशाली किसे जीवन में करना पड़ता है संघर्ष


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-palmistry-what-does-your-teeth-say-about-your-personality-and-future-kaise-dant-wale-log-dhanwan-hote-hain-ws-ekl-9608845.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here