Home Lifestyle Health Health Tips: सौंफ का पानी रोजाना पीने से मिलेगी गैस, कब्ज और...

Health Tips: सौंफ का पानी रोजाना पीने से मिलेगी गैस, कब्ज और ब्लोटिंग से राहत, वजन घटाने में भी कारगर

0
2


Last Updated:

Health Tips: सौंफ का पानी आयुर्वेद में नैचुरल डिटॉक्स ड्रिंक माना गया है, जो सुबह खाली पेट पीने से पाचन, मेटाबॉलिज्म और हॉर्मोनल बैलेंस को बेहतर बनाता है. यह गैस, कब्ज, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत देने के साथ वजन घटाने, आंखों-दिमाग की सेहत और महिलाओं की विशेष समस्याओं में भी लाभकारी साबित होता है.

सौंफ का पानी

सौंफ का पानी सुबह खाली पेट पीने से डाइजेशन, मेटाबॉलिज्म और हॉर्मोनल बैलेंस को बेहतर बनाया जा सकता है. आयुर्वेद के अनुसार यह एक नैचुरल डिटॉक्स ड्रिंक है. इसका सही समय और तरीके से सेवन करने पर यह गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत देता है.

सौंफ का पानी

आयुर्वेदिक डॉक्टर महेश चौधरी ने बताया कि सौंफ की तासीर हल्की गर्म होती है. यह अंदर से पाचन अग्नि को बढ़ाती है और शरीर को ठंडक भी देती है. इसी कारण कई लोग इसे ठंडी मानते हैं. सौंफ का टेस्ट हल्का मीठा और थोड़ा कड़वा होता है जो पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करता है.

सौंफ का पानी

उन्होंने बताया कि, सौंफ को कार्बिनेटिव माना जाता है यानी यह गैस और इनडाइजेशन जैसी प्रॉब्लम्स से तुरंत राहत देती है. ऐसे में भोजन के बाद सौंफ चबाना या सुबह खाली पेट इसका पानी पीना शरीर को टॉक्सिन्स से मुक्त करता है और डाइजेशन को सुधारता है.

सौंफ का पानी

कब्ज से परेशान लोगों के लिए सौंफ का पानी फायदेमंद है. यह आंतों को क्लीन करता है और पेट की मूवमेंट को आसान बनाता है. रोजाना इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और पुरानी कब्ज की समस्या भी धीरे-धीरे दूर हो सकती है. इसके अलावा वजन घटाने में भी सौंफ का पानी उपयोगी है. सुबह गर्म सौंफ का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है और फैट बर्निंग प्रक्रिया तेज होती है.

सौंफ का पानी

यह क्रेविंग्स को कंट्रोल करता है और ब्लोटिंग घटाता है लगाए इस कारण कई आयुर्वेदिक वेट लॉस रूटीन में इसे शामिल किया गया है. सौंफ का असर दिमाग और आंखों पर भी सकारात्मक होता है. महिलाओं के लिए यह खासतौर पर लाभकारी है. इसका इस्तेमाल ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने, मासिक धर्म के दर्द को कम करने और हॉर्मोनल बैलेंस बनाए रखने में किया जाता है. यह मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने में भी मदद करता है.

सौंफ का पानी

आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार, सौंफ का पानी दो तरीकों से बनाया जा सकता है. पहला, रात को एक गिलास पानी में 1–2 टीस्पून सौंफ भिगोकर सुबह छानकर पी लें. दूसरा तरीका इसे पानी में उबालकर पीने का है. दोनों ही तरीकों से नियमित सेवन करने पर शरीर को प्राकृतिक डिटॉक्स और सेहत लाभ मिलते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

खाली पेट सौंफ का पानी पीना सेहत, पाचन और हॉर्मोनल बैलेंस के लिए फायदेमंद


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-health-tip-drink-fennel-water-in-the-morning-on-an-empty-stomach-it-will-keep-your-body-healthy-local18-ws-kl-9610296.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here