Thursday, November 13, 2025
19.1 C
Surat

Sharadiya Navratri 2025 : घंटा से चक्र तक…. ये हैं मां के 8 अस्त्र! दुर्गा सप्तशती के 700 श्लोकों में लिखी है महिमा


Last Updated:

Sharadiya Navratri 2025 ; नवरात्रि में अष्टभुजा दुर्गा की आराधना का विशेष महत्व है. धार्मिक मान्यता है कि देवी मां के आठों हाथों में मौजूद अस्त्र-शस्त्र भक्तों की रक्षा और कल्याण का प्रतीक हैं. दुर्गा सप्तशती के 700 श्लोकों में इन अस्त्रों और देवी की महिमा का विस्तार से वर्णन मिलता है.

हरिद्वार. अष्ट भुजाओं वाली शक्ति की देवी को प्रसन्न करने और सिद्धि प्राप्त करने के लिए 1 साल में 4 बार नवरात्रि के दिनों का आगमन होता है जिसमें 2 बार प्रकट रूप से नवरात्रि में देवी की आराधना पूजा पाठ और व्रत किए जाते हैं तो वहीं दो बार गुप्त नवरात्रि में भक्त देवी की साधना करके सिद्धि प्राप्त करते है. शक्ति की देवी दुर्गा अष्ट भुजाओं वाली है. देवी मां के सभी आठ हाथों में विद्यमान अस्त्र-शास्त्र का धार्मिक ग्रंथो में महत्व बताया गया है. देवी मां के सभी आठ हाथों में अस्त्र-शस्त्र भक्तों की सुरक्षा और कल्याण के लिए है. चलिए विस्तार से जानते हैं…

हरिद्वार के विद्वान धर्माचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि संवत में चार बार अष्ट भुजाओं वाली देवी मां दुर्गा की आराधना, साधना, व्रत आदि करके उन्हें प्रसन्न किया जाता है जिससे साधक के जीवन में अच्छे बदलाव होते हैं. 9 रात्रि तक देवी दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा अर्चना करने का विधान बताया गया है. नवरात्रि के दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना सबसे उत्तम बताया गया है. दुर्गा सप्तशती हिंदू धार्मिक ग्रंथ है जो मार्कंडेय पुराण से ली गई है. इसमें कुल 700 श्लोक हैं जिसमें देवी के स्वरूप समेत उनकी आराधना और साधना करने के लिए अनेक मंत्रों का विस्तार से वर्णन है.

दुर्गा सप्तशती में मिलता है वर्णन
देवी दुर्गा अष्ट भुजाओं वाली हैं. उनके सभी हाथों में अस्त्र और शास्त्र विद्यमान है जो मानव कल्याण के लिए हैं. देवी दुर्गा के सभी हाथों में कौन-कौन से अस्त्र शास्त्र विद्यमान है इसका भी विस्तार से वर्णन दुर्गा सप्तशती के पांचवें अध्याय में ध्यान श्लोक में किया गया है. दुर्गा सप्तशती के अनुसार देवी दुर्गा के हाथों में घंटा, शूल (त्रिशूल), हल, शंख, चक्र, मुसल, धनुष और तीर आदि सभी अस्त्र-शास्त्र देवी दुर्गा के सभी आठ हाथों में विद्यमान है जो मानव कल्याण के लिए है. नवरात्रि में अष्ट भुजाओं वाली देवी दुर्गा की आराधना, पूजा अर्चना, दुर्गा सप्तशती का पाठ, व्रत आदि करने पर अमोघ फल की प्राप्ति होने की धार्मिक मान्यता है.

authorimg

मृत्‍युंजय बघेल

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

Sharadiya Navratri 2025 : घंटा से चक्र तक…. ये हैं मां के 8 अस्त्र!

Hot this week

aaj ka Vrishchik rashifal 14 November 2025 Scorpio horoscope in hindi

Last Updated:November 14, 2025, 00:07 ISTAaj ka Vrishchik...

गुरुवार को जरूर करें बृहस्पति जी की आरती, चढ़ाएं इस रंग के फूल और फल, मिलेगा भर-भरकर आशीर्वाद

https://www.youtube.com/watch?v=xPdcceImH7A गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति को समर्पित माना...

Topics

aaj ka Vrishchik rashifal 14 November 2025 Scorpio horoscope in hindi

Last Updated:November 14, 2025, 00:07 ISTAaj ka Vrishchik...

गुरुवार को जरूर करें बृहस्पति जी की आरती, चढ़ाएं इस रंग के फूल और फल, मिलेगा भर-भरकर आशीर्वाद

https://www.youtube.com/watch?v=xPdcceImH7A गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति को समर्पित माना...

बृहस्पति जाप से करें गुरुवार की शुरुआत, जान लें सही नियम, बनी रहेगी कृपा

https://www.youtube.com/watch?v=8hkn3ECHS8A गुरुवार की शुरुआत अगर बृहस्पति देव के जाप...

Nidhi Chaudhary home remedies tips for cracked heels

Last Updated:November 13, 2025, 21:40 ISTHome Remedies For...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img