Home Lifestyle Health Lipoma Treatment: न महंगी दवा और न सर्जरी, इन घरेलू उपायों से...

Lipoma Treatment: न महंगी दवा और न सर्जरी, इन घरेलू उपायों से दूर करें लिपोमा के गांठ

0
3


Last Updated:

Ambala News: कई बार आपने देखा होगा कि किसी के हाथ, पैर, पीठ या गर्दन पर छोटी-छोटी मुलायम गांठ-सी निकल आती है. देखने में जैसे चर्बी का छोटा सा गोला हो, लोग अक्सर इसे देखकर घबरा जाते हैं कि कहीं कैंसर तो नहीं, लेकिन घबराने की ज़रूरत नहीं है. इसे लिपोमा कहते हैं.

Bharat.one

कई बार आपने देखा होगा कि किसी के हाथ, पैर, पीठ या गर्दन पर छोटी-छोटी मुलायम गांठ-सी निकल आती है. देखने में जैसे चर्बी का छोटा सा गोला हो, लोग अक्सर इसे देखकर घबरा जाते हैं कि कहीं कैंसर तो नहीं, लेकिन घबराने की ज़रूरत नहीं है. इसे लिपोमा कहते हैं, ज़्यादातर मामलों में यह हानिकारक नहीं होता, बस दिखने में थोड़ा खराब लगता है.

Bharat.one

लिपोमा असल में शरीर की अंदरूनी चर्बी का छोटा गुच्छा है, जो त्वचा के नीचे इकट्ठा हो जाता है. छूने पर ये मुलायम और रबर जैसा लगता है, आमतौर पर दर्द नहीं करता. कैंसर नहीं होता, इसीलिए जान का खतरा नहीं. हाँ, अगर बड़ा हो जाए तो कपड़े पहनने या दिखने में अजीब लगता है.

Bharat.one

गाँव में लोग इसे अक्सर “गांठ” या “चर्बी का फोड़ा” कह देते हैं. धीरे-धीरे इसका साइज बड़ा हो सकता है.

Bharat.one

हल्दी हमारे घर की सबसे बड़ी दवा है. इसमें करक्यूमिन होता है जो सूजन और गांठ कम करता है. हल्दी पाउडर में थोड़ा नीम का तेल मिलाकर पेस्ट बना लीजिए, रोज़ एक बार गांठ पर लगाइए. धीरे-धीरे फर्क दिखने लगता है.

Bharat.one

नीम को तो लोग “गाँव का डॉक्टर” कहते हैं. ये एंटीबैक्टीरियल और सूजन कम करने वाला होता है.दिन में 1–2 बार नीम के तेल से गांठ वाली जगह हल्की मालिश करें.इससे गांठ नरम होगी और धीरे-धीरे घट भी सकती है.

Bharat.one

आजकल ग्रीन टी बहुत मशहूर है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर की चर्बी जलाने में मदद करते हैं. रोज़ सुबह-शाम एक कप ग्रीन टी पीने की आदत डालें.इससे शरीर का मेटाबॉलिज़्म तेज होगा और फैट का जमाव कम होगा.

Bharat.one

अलसी छोटे-छोटे बीज हैं लेकिन ताक़त अपार है. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर है.रोज़ाना 1–2 चम्मच अलसी का पाउडर गुनगुने पानी या दूध के साथ लें. चाहें तो सलाद में भी डाल सकते हैं. इससे शरीर की खराब चर्बी घटेगी.

Bharat.one

गाँव-शहर दोनों जगह अब सेब का विनेगर मशहूर हो गया है, ये फैट को गलाने में मदद करता है. एक गिलास गुनगुने पानी में 1–2 चम्मच सिरका डालकर सुबह खाली पेट पिएँ. धीरे-धीरे शरीर में जमी चर्बी कम होगी.

Bharat.one

अरंडी का तेल दादी-नानी के जमाने से दवा के तौर पर इस्तेमाल होता आया है. रात को सोने से पहले गांठ वाली जगह पर हल्की मालिश करें,कुछ हफ़्तों में फर्क नज़र आ सकता है.

Bharat.one

तैलीय, मसालेदार और जंक फूड कम खाइए,हरी सब्ज़ियाँ, मौसमी फल और ज्यादा पानी लीजिए.हल्की-फुल्की कसरत या पैदल चलना भी बहुत काम आता है.

Bharat.one

अगर गांठ तेज़ी से बढ़ रही है, तो खुद इलाज न करें, तुरंत डॉक्टर से दिखाएँ, अगर गांठ में दर्द, लालिमा या पस बनने लगे तो घरेलू नुस्खे छोड़ दीजिए. बहुत बड़ा लिपोमा हो तो सर्जरी ही एकमात्र उपाय है. कोई भी नया नुस्खा अपनाने से पहले थोड़ा-सा टेस्ट ज़रूर कर लें कि कहीं एलर्जी तो नहीं हो रही.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

न महंगी दवा और न सर्जरी.. इन घरेलू उपायों से दूर करें लिपोमा के गांठ


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-home-remedies-for-lipoma-natural-ways-to-clear-fat-lumps-local18-9668962.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here