October 1, 2025 08:03 IST
मां सिद्धिदात्री की पूजा में जरूर सुनें यह कथा, पूरी होंगी मनोकामनाएं, मिलेंगी 8 सिद्धियां
मां सिद्धिदात्री नवदुर्गा का 9वां स्वरूप हैं. इनके पास 8 प्रकार की सिद्धियां हैं. जो भी इनकी पूजा करता है, उसे ये सिद्धियां प्राप्त हो सकती हैं. मां सिद्धिदात्री के नाम से ही आपको पता चलता है कि वे वह माता हैं, जो सिद्धियां प्रदान करती हैं. आइए सुनें मां सिद्धिदात्री की कथा.
October 1, 2025 08:00 IST
महानवमी पूजा के समय करें मां सिद्धिदात्री की आरती, जय सिद्धिदात्री मां, तू सिद्धि की दाता…
मां सिद्धिदात्री की आरती
जय सिद्धिदात्री मां, तू सिद्धि की दाता।
तू भक्तों की रक्षक, तू दासों की माता।
तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि।
तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि।
कठिन काम सिद्ध करती हो तुम।
जभी हाथ सेवक के सिर धरती हो तुम।
तेरी पूजा में तो ना कोई विधि है।
तू जगदम्बे दाती तू सर्व सिद्धि है।
रविवार को तेरा सुमिरन करे जो।
तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो।
तू सब काज उसके करती है पूरे।
कभी काम उसके रहे ना अधूरे।
तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया।
रखे जिसके सिर पर मैया अपनी छाया।
सर्व सिद्धि दाती वह है भाग्यशाली।
जो है तेरे दर का ही अम्बे सवाली।
हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा।
महा नंदा मंदिर में है वास तेरा।
मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता।
भक्ति है सवाली तू जिसकी दाता।
October 1, 2025 07:56 IST
महानवमी पर इन 4 मंत्रों से करें पूजा, मां सिद्धिदात्री का मिलेगा आशीर्वाद
1. मां सिद्धिदात्री पूजा मंत्र
ओम देवी सिद्धिदात्र्यै नमः।
2.सिद्धिदात्री प्रार्थना मंत्र
सिद्ध गन्धर्व यक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥
3. मां सिद्धिदात्री का बीज मंत्र
ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:
4. सिद्धिदात्री स्तुति मंत्र
या देवी सर्वभूतेषु मां सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
October 1, 2025 07:53 IST
नवरात्रि का 10वां दिन, 08:06 ए एम से रवि योग, नोट कर लें मां सिद्धिदात्री की पूजा का मुहूर्त
आज नवरात्रि का 10वां दिन है. पंचांग के अनुसार, आश्विन शुक्ल नवमी तिथि शाम 07:01 पी एम तक है. उदयातिथि के अनुसार आज महानवमी है. ब्रह्म मुहूर्त 04:37 ए एम से 05:26 ए एम से उठकर भक्त मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना कर रहे हैं. 08:06 ए एम से रवि योग है, इसे शुभ योग मानते हैं क्योंकि इसमें सभी प्रकार के दोष मिट जाते हैं. आज मां सिद्धिदात्री की पूजा के लिए शुभ-उत्तम मुहूर्त 07:56 ए एम से 09:19 ए एम तक है. आज कोई अभिजीत मुहूर्त नहीं है. दोपहर में 01:40 पी एम से शाम 04:13 पी एम तक का समय अच्छा है.

















