Home Lifestyle Health Ravi Kishan Shares Daily Fitness Formula No Gym Needed | रवि किशन...

Ravi Kishan Shares Daily Fitness Formula No Gym Needed | रवि किशन ने बताया फिट रहने का देसी फॉर्मूला

0
0


Last Updated:

Ravi Kishan Fitness Tips: एक्ट्रेस और सांसद रवि किशन ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में फिटनेस के सिंपल टिप्स दिए हैं. उन्होंने बताया कि रोज 200 पुशअप्स, 3 से 5 किलोमीटर की दौड़, सूरज उगने से पहले उठना, ध्यान और भिगोए हुए काले चने जैसे घरेलू नुस्खों को अपनाकर कोई भी अपनी सेहत सुधार सकता है. डॉक्टर्स भी इस बात से सहमत हैं.

सुबह उठकर दौड़ लगाओ, 200 पुशअप्स करो, रवि किशन ने बताया जिंदगी बदलने का तरीकारवि किशन की मानें तो रोज दौड़ने और पुशअप्स से फिटनेस सुधर सकती है.

Ravi Kishan’s Fitness Secrets: फिट रहने के लिए तमाम लोग जिम में जाकर घंटों पसीना बहाते हैं, लेकिन आप बिना जिम के भी हेल्दी और फिट रह सकते हैं. बॉलीवुड एक्टर और सांसद रवि किशन ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी फिटनेस के सीक्रेट शेयर किए हैं. उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए किसी महंगे जिम की जरूरत नहीं होती है. अगर आपके पास जिम के पैसे नहीं हैं, तो सड़क पर दौड़िए. रोज़ 200 पुशअप्स करिए और कम से कम 3 किलोमीटर दौड़िए. हो सके तो 5 किलोमीटर दौड़ लगाइए. 56 साल के रवि किशन का कहना है कि अनुशासन और नियमितता से जीवन में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है.

फिटनेस को बेहतर बनाने के बारे में रवि किशन ने कहा, “रोज सूरज उगने से पहले उठिए, सूर्य को देखिए, थोड़ी प्रार्थना कीजिए और ध्यान करिए. मैं लिखकर देता हूं कि आपकी जिंदगी बदलेगी ही बदलेगी.” उनका मानना है कि ये छोटे-छोटे बदलाव लंबे समय में बड़े परिणाम देते हैं. उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि नाश्ते में भिगोए हुए काले चने खाएं, जो ऊर्जा और पोषण का अच्छा स्रोत हैं. यह देसी फॉर्मूला शारीरिक ही नहीं, मानसिक रूप से भी सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है.

ठाणे के ज्यूपिटर हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉ. अमित सराफ ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि अक्सर लोग यह मानते हैं कि जीवन में बदलाव लाने के लिए बहुत पैसे या साधनों की जरूरत होती है, लेकिन सच्चाई यह है कि छोटी-छोटी, लेकिन नियमित आदतें शरीर और दिमाग को रीसेट करने की ताकत रखती हैं. नियमित व्यायाम, समय पर उठना और सादा, पोषक तत्वों से भरपूर भोजन शरीर और मन दोनों पर सकारात्मक असर डालता है.

डॉ. सराफ का मानना है कि फिट रहने के लिए महंगे जिम की कोई जरूरत नहीं है. हर दिन 3 से 5 किलोमीटर दौड़ना हार्ट को हेल्दी बनाता है, स्टैमिना बढ़ाता है और मानसिक स्पष्टता लाता है. इसी तरह रोज पुशअप्स करना शरीर की मांसपेशियों को टोन करता है, पोस्चर सुधारता है और अनुशासन विकसित करता है. अगर आप तुरंत 5 किलोमीटर नहीं दौड़ सकते, तो 3 किलोमीटर से शुरुआत करें. 200 पुशअप्स मुश्किल लगें, तो 20 से शुरू करें और धीरे-धीरे बढ़ाएं. फिटनेस बेहतर बनाने के लिए लग्जरी नहीं, बल्कि निरंतरता सबसे जरूरी होती है.

डॉ. सराफ के अनुसार भोजन केवल पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि एनर्जी का सोर्स है. रातभर भिगोए हुए चने जैसे सरल और प्राकृतिक खाद्य पदार्थ प्रोटीन का अच्छा स्रोत होते हैं, पाचन में सहायता करते हैं और दिनभर पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं. आज के प्रोसेस्ड फूड्स से भरे माहौल में वापस दालें, अनाज और बिना प्रोसेस्ड भोजन की ओर लौटना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है. ऐसा भोजन शरीर को न केवल स्वस्थ बनाता है, बल्कि मन को भी स्थिर करता है.

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सुबह उठकर दौड़ लगाओ, 200 पुशअप्स करो, रवि किशन ने बताया जिंदगी बदलने का तरीका


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-ravi-kishan-shares-fitness-tips-run-on-the-road-do-200-pushups-desi-diet-and-consistent-workout-9684599.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here