Thursday, October 2, 2025
26 C
Surat

October 2025 Vrat Tyohar List: अक्टूबर में लगी त्योहारों की झड़ी! दिवाली से करवाचौथ तक पड़ रहे हैं ये बड़े त्योहार, देखें व्रत त्योहार की पूरी लिस्ट


Ujjain News. हिन्दू धर्म में हर तिथि हर वार का अत्यधिक महत्व शास्त्रों में बताया गया है. इसी प्रकार आज से अक्टूबर माह की शुरुआत हो चुकी है. इस दौरान इस माह में त्योहारों की झड़ी लगने वाली है. जिसमें आज 2 अक्टूबर को बुराई पर अच्छाई की जीत के त्योहार दशहरा से होगी. फिर शरद पूर्णिमा, करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, छठ पूजा आदि कई महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाएंगे.

आईए उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि अक्टूबर महीने के व्रत और त्यौहार कौन-कौन से हैं. साथ ही हम जानेंगे अक्टूबर महीने के किस तिथि को कौन सा त्यौहार आएगा. अक्टूबर माह में आने वाले व्रत एवं त्यौहारों की जानकारी नीचे दी जा रही है.

अक्टूबर माह के व्रत एवं त्यौहार

1 अक्टूबर 2025- शारदीय नवरात्रि की महानवमी

2 अक्टूबर 2025 – दशहरा, विजयादशमी, दुर्गा विसर्जन, बुद्ध जयंती, गांधी जयंती

3 अक्टूबर 2025 – पापांकुशा एकादशी

4 अक्टूबर 2025 – शनि प्रदोष व्रत, पद्मनाम द्वादशी

6 अक्टूबर 2025 – कोजागर पूजा, शरद पूर्णिमा

7 अक्टूबर 2025 – वाल्मीकि जयंती, मीराबाई जयंती

8 अक्टूबर 2025 – कार्तिक माह आरंभ

10 अक्टूबर 2025 – करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी

13 अक्टूबर 2025 – अहोई अष्टमी, राधा कुंड स्नान, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

17 अक्टूबर 2025 – रमा एकादशी, तुला संक्रांति, गोवत्स द्वादशी

18 अक्टूबर 2025 – शनि प्रदोष व्रत, धनतेरस, यम दीपम

19 अक्टूबर 2025- काली चौदस, मासिक शिवरात्रि, हनुमान पूजा

20 अक्टूबर 2025 – नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजा, दिवाली, केदार गौरी व्रत

21 अक्टूबर 2025 – कार्तिक अमावस्या

22 अक्टूबर 2025 – गोवर्धन पूजा

23 अक्टूबर 2025 – भाई दूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा, चंद्र दर्शन

25 अक्टूबर 2025 – विनायक चतुर्थी

26 अक्टूबर 2025 – लाभ पंचमी

27 अक्टूबर 2025 – छठ पूजा, स्कंद षष्ठी

30 अक्टूबर 2025 – गोपाष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी

31 अक्टूबर 2025 – अक्षय नवमी

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img