Last Updated:
Pasta In Pressure Cooker: सुबह के समय जब कई बार देर हो रही होती है ऐसे में प्रेशर कुकर में पास्ता बनाना एक बेहतरीन आइडिया हो सकता है. कुकिंग एक्सपर्ट की बतायी टिप्स और ट्रिक्स से यह हर बार परफेक्ट बनेगा. बच्चों के टिफिन में देने के लिए ये झटपट रेसिपी बेस्ट है.

प्रेशर कुकर में पास्ता 5 मिनट में ही अच्छे से उबल जाता है और इसकी ग्रेवी बनाने में 5 मिनट का ही समय लगता है. इस तरह मुश्किल से 10 मिनट में आप इसे बना लेंगे. यहां जानते हैं आसान रेसिपी.

सबसे पहले आप पास्ता को प्रेशर कुकर में पानी डालकर उबाल लें. 5 मिनट में ही दो-तीन सीटी लग जाएगी. ध्यान रहे, कम से कम 4 सीटी लगे तब आपको इसे गैस से उतारना है. इतनी देर में पास्ता पूरी तरह सॉफ्ट हो जाएगा. इसमें 5 मिनट से ज्यादा नहीं लगता.

इसके बाद पास्ता को एक जगह निकाल कर रख लें और फिर ग्रेवी तैयार करें. व्हाइट सॉस पास्ता के लिए आपको एक चम्मच मैदा लेना है. इससे पहले आप पैन में दो चम्मच बटर डालें और उसमें एक चम्मच मैदा डालकर उसे खुशबू आने तक भूनें.

ध्यान रहे, जब मैदा ब्राउन हो जाए तो इसमें थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालें और लगातार चलाते रहें वरना लंप्स बन जाएंगे. दूध ठंडा लें तो गुठलियां नहीं बनेंगी. फिर इसमें आपको क्रीम डालनी है और थोड़ा सा ओट्स का पाउडर डालना है और इन तीनों को थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से मिला लें और पकने दें. पकने पर ओरिगैनो, चिल्ली फ्लेक्स और स्वाद अनुसार नमक डालकर थोड़ी देर और पकाएं.

जब अच्छे से पक जाए तो इसमें आपको पास्ता डालना है और पास्ता को भी कम से कम 10 मिनट पका लें. लीजिए बनकर तैयार हो गया आपका व्हाइट सॉस पास्ता. इसके अलावा आप रेड सॉस पास्ता भी ट्राई कर सकते हैं.

पास्ता आपने पहले उबालकर रखा हुआ है. रेड सॉस पास्ता के लिए आपको कम से कम तीन से चार टमाटर उबालने हैं. जब टमाटर उबल जाएं तो उसका छिलका उतारकर उसको मिक्सी में पीसकर प्यूरी बना लें.

इसके बाद एक कड़ाही ले. जिसमें थोड़ा सा तेल डालें उसमें टमाटर की प्यूरी डालें व अदरक लहसुन का पिसा हुआ आधा चम्मच पेस्ट डालना है. आप चाहें तो शिमला मिर्च या फिर मशरूम भी डाल सकते हैं, यह पूरी तरह ऑप्शनल है. इस स्टेज पर आप जो भी सब्जियां डालना चाहते हैं, डाल सकते हैं और उनको बहुत न पकाएं ताकि क्रंच बना रहे.

इसके बाद थोड़ा सा नमक, चिल्ली फ्लेक्स, मैगी मसाला (ऑप्शनल) डालकर इसमें पास्ता डालें और 15 मिनट के लिए अच्छे से कुक कर लें. लीजिए बनकर तैयार है आपका रेड सॉस पास्ता. इसमें आप रेड चिली सॉस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-white-red-sauce-pasta-pressure-cooker-10-minutes-tiffin-recipe-local18-ws-l-9695342.html

















