Monday, February 16, 2026
19 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Homemade Garlic Bread। घर पर बनाएं बटर वाली गार्लिक ब्रेड


Cheese Garlic Bread Recipe : आजकल लोग खाने के मामले में बाहर के खाने को काफी पसंद करते हैं. खासकर जब बात होती है गार्लिक ब्रेड की, तो पिज़्ज़ा ऑर्डर करते समय या कैफे जाते वक्त उसे साथ में लेना लगभग तय होता है. पर क्या आपने कभी सोचा है कि जिसे आप बाहर सैकड़ों रुपये देकर खाते हैं, वही चीज घर पर कितनी आसानी से, कम खर्च में और ज्यादा हेल्दी तरीके से बन सकती है? गार्लिक ब्रेड सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. पर अगर आपको ये लगे कि इसे बनाना मुश्किल है, तो बिलकुल गलत सोच रहे हैं. ये रेसिपी इतनी आसान है कि अगर आप किचन में बिल्कुल नए हैं, तब भी इसे बनाना आपके बाएं हाथ का खेल है और सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ती.

गार्लिक ब्रेड अब बाहर से मंगवाने की चीज नहीं रही. ये रेसिपी दिखाती है कि थोड़े से सामान, कम समय और बिना किसी प्रोफेशनल स्किल के भी आप कुछ ऐसा बना सकते हैं जो सभी को पसंद आए. अगली बार जब कुछ स्नैक खाने का मन हो, तो इसे ट्राई करें. स्वाद से समझ आ जाएगा कि असली मज़ा तो घर के खाने में है.

क्या-क्या लगेगा?
-सादी ब्रेड (सैंडविच वाली ब्रेड भी चलेगी)
-बटर (जो फ्रिज से निकालकर कुछ मिनट बाहर रखा हो)
-लहसुन (बिल्कुल बारीक कटा हुआ या कद्दूकस किया हुआ)
-हरा धनिया
-चिल्ली फ्लेक्स
-ऑरेगैनो
-नमक
-चीज (मोज़रेला या प्रोसेस्ड, जो भी पसंद हो)
-कॉर्न (उबला हुआ)

बनाने का तरीका – आसान और जल्दी

1. लहसुन और बटर की तैयारी
लहसुन को छीलकर बारीक काट लें या प्रेसर से दबाकर पेस्ट जैसा कर लें. इसे नरम बटर में अच्छी तरह मिक्स कर लें. इसमें थोड़ा हरा धनिया, चिल्ली फ्लेक्स, नमक और ऑरेगैनो मिला दें. यह एक तरह का फ्लेवर बटर बन जाएगा.

2. ब्रेड की शेप और फिलिंग
ब्रेड स्लाइस को गोल शेप में काटें (कटर या ग्लास से आसानी से कट जाएगा). अब बेलन की मदद से हल्का दबाकर उसे पतला करें. एक ब्रेड पर थोड़ा फ्लेवर बटर लगाएं, फिर चीज और कॉर्न रखें और दूसरी ब्रेड से ढक दें.

3. सील करना और शेप देना
ब्रेड को बंद करने के लिए किनारों पर हल्का पानी लगाएं और उंगलियों से दबाकर बंद करें. फिर ब्रेड को दोनों तरफ से हल्का बेल लें ताकि फिलिंग फैले नहीं और शेप अच्छा बने. चाकू से ऊपर की सतह पर हल्के-हल्के कट लगा लें.

4. बेकिंग
एयर फ्रायर या ओवन को प्रीहीट करें. अब ब्रेड्स को अंदर रखें और बेक करें जब तक ऊपर से हल्का गोल्डन क्रिस्पी ना हो जाए. एक जरूरी स्टेप है – बेक होने से कुछ मिनट पहले ब्रेड के ऊपर फ्लेवर बटर फिर से लगाएं. इससे ऊपर से टेस्टी लेयर बनती है.

Generated image

स्वाद और फायदे दोनों
इस मिनी गार्लिक ब्रेड का स्वाद बिल्कुल मार्केट जैसा आता है – कभी-कभी उससे भी बेहतर! खास बात ये है कि ये आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ता और आप जान भी रहे होते हैं कि आपने इसमें क्या डाला है. बाहर का खाना कितना खर्च करवाता है, इस पर कभी ध्यान नहीं देते, पर एक बार हिसाब लगाकर देखिए – हर बार 100-150 रुपये गार्लिक ब्रेड पर खर्च होते हैं. वहीं, घर पर वही चीज 10-15 रुपये में तैयार हो जाती है.

कुछ टिप्स जो मदद करेंगे
-चाहें तो चीज के साथ प्याज और शिमला मिर्च भी डाल सकते हैं.
-अगर ओवन या एयर फ्रायर नहीं है, तो तवा भी इस्तेमाल कर सकते हैं – धीमी आंच पर दोनों तरफ से सेंकें.
-बच्चे हो या बड़े, सभी को पसंद आने वाली रेसिपी है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-cheesy-garlic-bread-know-the-recipe-in-very-simple-way-swad-aisa-ki-sabko-pasand-aaye-ws-ekl-9705027.html

Hot this week

Topics

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

दीपिका पादुकोण स्टाइल रसम राइस रेसिपी आसान तरीका और खास टिप्स.

दीपिका पादुकोण कई इंटरव्यू और सोशल मीडिया वीडियोज़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img