Saturday, October 18, 2025
27 C
Surat

aaj ka panchang 18 october 2025 saturday dhanteras | dhanteras shubh muhurat dhanwantri Jayanti | shani pradosh vrat shubh samay | आज का पंचांग, 18 अक्टूबर 2025 धनतेरस मुहूर्त


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 18 October 2025: आज धनतेरस, जिसे धन त्रयोदशी भी कहते हैं. धनतेरस के साथ आज धन्वंतरि जयंती और शनि प्रदोष व्रत है. आज ही के दिन देवताओं के वैद्य धन्वंतरि समुद्र मंथन के समय हाथ में कलश लेकर प्रकट हुए थे. इस वजह से आज धन्वंतरि जयंती मनाते हैं. पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक कृष्ण द्वादशी तिथि, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, तैतिल करण, ब्रह्म योग, पूर्व का दिशाशूल और सिंह राशि का चंद्रमा है. धनतेरस पर सोना, नई कार या शॉपिंग का मुहूर्त दोपहर में 12:18 पी एम से पूरे दिन है. धनतेरस की शाम माता लक्ष्मी, कुबेर और गणेश जी की पूजा करने से धन, संपत्ति और वैभव बढ़ता है. धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07:16 बजे से है. आज धन्वंतरि की पूजा करने से आयु और सेहत में वृद्धि होती है.
जो लोग आज शनि प्रदोष व्रत हैं, वे भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करें. प्रदोष पूजा का मुहूर्त शाम 5:48 बजे से है. शनि प्रदोष व्रत और शिव कृपा से व्यक्ति को उत्तम संतान की प्राप्ति होती है. शनिवार को शनिदेव और शमी के पेड़ की पूजा करने से कष्ट मिटते हैं. साढ़ेसाती, ढैय्या और शनि दोष दूर होता है. शनिवार को काला कंबल, काला छाता, काला तिल, नीले फूल, काले और नीले वस्त्र, लोहा, काली उड़द, शनि चालीसा आदि का दान करने से शनि के कष्ट मिटते हैं. आज के पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 18 अक्टूबर 2025

  • आज की तिथि- द्वादशी – 12:18 पी एम तक, फिर त्रयोदशी
  • आज का नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी – 03:41 पी एम तक, उत्तराफाल्गुनी
  • आज का करण- तैतिल – 12:18 पी एम तक, गर – 01:02 ए एम, अक्टूबर 19 तक, फिर वणिज
  • आज का योग- ब्रह्म- 01:48 ए एम, अक्टूबर 19 तक, फिर इन्द्र
  • आज का पक्ष- कृष्ण
  • आज का दिन- शनिवार
  • चंद्र राशि- सिंह – 10:11 पी एम तक, कन्या

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:24 ए एम
सूर्यास्त- 05:48 पी एम
चन्द्रोदय- 04:19 ए एम, अक्टूबर 19
चन्द्रास्त- 04:06 पी एम

आज के शुभ मुहूर्त

  1. ब्रह्म मुहूर्त: 04:43 ए एम से 05:33 ए एम
  2. अमृत काल: 08:50 ए एम से 10:33 ए एम
  3. अभिजीत मुहूर्त: 11:43 ए एम से 12:29 पी एम
  4. विजय मुहूर्त: 02:00 पी एम से 02:46 पी एम
  5. निशिता मुहूर्त: 11:41 पी एम से 12:31 ए एम, अक्टूबर 19
  6. धनतेरस पूजा मुहूर्त: शाम 07:16 बजे से रात 08:20 बजे तक
  7. धनतेरस पर सोना खरीदने का मुहूर्त: दोपहर 12:18 बजे से पूरे दिन
  8. शनि प्रदोष पूजा मुहूर्त: शाम 5:48 बजे से रात 8:20 बजे तक

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 07:49 ए एम से 09:15 ए एम
चर-सामान्य: 12:06 पी एम से 01:32 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:32 पी एम से 02:57 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 02:57 पी एम से 04:23 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 05:48 पी एम से 07:23 पी एम
शुभ-उत्तम: 08:57 पी एम से 10:32 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:32 पी एम से 12:06 ए एम, अक्टूबर 19
चर-सामान्य: 12:06 ए एम से 01:41 ए एम, अक्टूबर 19
लाभ-उन्नति: 04:50 ए एम से 06:24 ए एम, अक्टूबर 19

आज के अशुभ समय

  1. गुलिक काल- 06:24 ए एम से 07:49 ए एम
  2. राहुकाल- 09:15 ए एम से 10:40 ए एम
  3. यमगण्ड- 01:32 पी एम से 02:57 पी एम
  4. दुर्मुहूर्त- 06:24 ए एम से 07:09 ए एम, 07:09 ए एम से 07:55 ए एम
  5. दिशाशूल- पूर्व

शिववास

नन्दी पर – 12:18 पी एम तक, उसके बाद भोजन में.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/dharm/aaj-ka-panchang-18-october-2025-saturday-dhanteras-shubh-muhurat-dhanwantri-jayanti-shani-pradosh-vrat-ashubh-samay-ws-kl-9747003.html

Hot this week

Topics

tarot card horoscope today 19 October 2025 | Chhoti Diwali Tarot Card Predictions Today | Tarot zodiac predictions for mesh to meen | आज...

मेष (डैथ) का टैरो राशिफल (Aries Tarot Rashifal) टैरो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img