Home Astrology dhanteras 2025 why is it considered an auspicious day for buying gold...

dhanteras 2025 why is it considered an auspicious day for buying gold and silver | धनतेरस पर सोना-चांदी क्यों खरीदना चाहिए? जानें ये 5 कारण, क्या है धनतेरस मुहूर्त

0
5


Last Updated:

Gold on Dhanteras: आज धनतेरस है. धनतेरस पर लोग सोना, चांदी और आभूषण खरीदते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि धनतेरस पर सोना क्यों खरीदना चाहिए? इस साल धनतेरस पर सोना खरीदने का मुहूर्त क्या है? आइए जानते हैं धनतेरस पर सोना खरीदने का कारण और फायदे.

धनतेरस पर सोना-चांदी क्यों खरीदना चाहिए? जानें ये 5 कारण, धनतेरस मुहूर्त
Gold on Dhanteras: आज धनतेरस है, जिसे धन त्रयोदशी भी कहा जाता है. इसके नाम से ही स्पष्ट है- वह त्रयोदशी ति​थि, जिसका संबंध धन से है. धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में सोना, चांदी, पीतल या अन्य धातु की वस्तुएं खरीदना शुभ होता है. हालांकि धनतेरस पर सोना और पीतल खरीदना बेहद शुभ माना जाता है. आखिर धनतेरस पर सोना क्यों खरीदना चाहिए? इस साल धनतेरस पर सोना खरीदने का मुहूर्त क्या है?

धनतेरस पर सोना क्यों खरीदते हैं?

माता लक्ष्मी धन और वैभव की देवी है. भौतिक जीवन में सोना और चांदी बहुमूल्य धातुओं में गिने जाते हैं. जिसके पास जितना अधिक धन, संपत्ति, आभूषण होता है, उसे उतना ही लक्ष्मी कृपा पाने वाला व्यक्ति माना जाता है. धनतेरस के दिन सोना, चांदी या अन्य कीमती वस्तुएं खरीदकर जब आप घर लाते हैं, तो वे लक्ष्मी स्वरूप में आपको प्राप्ति होती हैं. जो आपके धन और सं​पत्ति में वृद्धि का प्रतीक हैं. ऐसे में धनतेरस पर लोग अपनी क्षमता के अनुसार सोना, चांदी या अन्य दूसरी वस्तुएं खरीदते हैं, जो माता लक्ष्मी से जुड़ी हैं. धनतेरस लक्ष्मी कृपा प्राप्ति का दिन है.

धनतेरस पर सोना खरीदने का कारण

पौराणिक क​था के अनुसार, कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि को समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरी की उत्पत्ति हुई थी. वे अपने हाथ में सोने के कलश में अमृत लेकर प्रकट हुए थे. उनको माता लक्ष्मी का भाई मानते हैं. कहा जाता है कि भगवान धन्वंतरी को पीला रंग और पीतल प्रिय है. इस वजह से धनतेरस के अवसर पर लोग सोना, पीतल आदि खरीदते हैं. आज के दिन धनतेरस पर भगवान धन्वंतरी की भी पूजा होती है, इससे आयु और सेहत उत्तम होती है.

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने के फायदे

  1. धनतेरस पर सोना, चांदी आदि की खरीदारी करने से व्यक्ति की आ​र्थिक स्थिति मजबूत होती है. बुरे समय में वह काम आता है.
  2. धनतेरस पर खरीदे गए सोने और चांदी के आभूषण पहनने से कुंडली का गुरु दोष और चंद्रमा का दोष दूर होता है.
  3. धनतेरस के दिन सोना, चांदी आदि की प्राप्ति माता लक्ष्मी के आशीर्वाद का प्रतीक है.

धनतेरस मुहूर्त

धन त्रयोदशी तिथि: आज, दोपहर 1:20 बजे से लेकर कल दोपहर 1:54 बजे तक.

धनतेरस पूजा मुहूर्त

धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त आज शाम 06:59 बजे से रात 08:56 बजे तक है.

धनतेरस पर सोना खरीदने का मुहूर्त

आज दोपहर 1:20 बजे से लेकर रात तक, कभी भी सोना, चांदी की खरीदारी कर सकते हैं.

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi Bharat.one Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें

कार्तिकेय तिवारी Hindi Bharat.one Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

धनतेरस पर सोना-चांदी क्यों खरीदना चाहिए? जानें ये 5 कारण, धनतेरस मुहूर्त


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/dharm/dhanteras-2025-why-is-it-considered-an-auspicious-day-for-buying-gold-and-silver-ws-ekl-9749664.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here