Last Updated:
Benefits Of Using Sarpagandha : अगर आप हाइपरटेंशन और अनिद्रा जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो राहत आपके घर के गमले में ही छिपी है. आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर ये साधारण सा पौधा आपके तनाव को कम करके नींद बेहतर करता है और रक्तचाप को नियंत्रित रखता है. बस जरूरत है इसे सही तरीके से इस्तेमाल करने की.
अलीगढ़. आयुर्वेद की दुनिया में सर्पगंधा को एक ऐसी जड़ी-बूटी माना जाता है, जो अपनी औषधीय शक्तियों के लिए सदियों से प्रसिद्ध है. यह छोटा-सा पौधा कई गंभीर बीमारियों में कारगर साबित होता है. खास बात यह है कि इसे घर के गमले से लेकर खेतों तक कहीं भी उगाया जा सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि सर्पगंधा का सही उपयोग हृदय और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. आइए जानते हैं आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. नरेंद्र कुमार से इसके फायदे और उपयोग का तरीका
डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि आयुर्वेद में सर्पगंधा को एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधे के रूप में जाना जाता है. सर्पगंधा एक झाड़ीनुमा पौधा है, जिसे वैज्ञानिक नाम राउवोल्फिया सर्पेंटाइना (Rauvolfia serpentina) से जाना जाता है. इसे लोग अपने गमलों या बगीचों में भी आसानी से उगा सकते हैं. सर्पगंधा का मुख्य तौर पर उपयोग अनिद्रा यानी कि नींद न आना और हाइपरटेंशन मतलब कि उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं के उपचार में किया जाता है. हाइपरटेंशन के लिए इसकी 1 से 2 ग्राम तक की मात्रा दी जाती है, जबकि अनिद्रा की समस्या में इसे 3 से 5 ग्राम तक उपयोग किया जाता है.
कैसे करें सर्पगंधा की पहचान?
सर्पगंधा (Rauvolfia serpentina) एक औषधीय पौधा है जो लगभग 60 से 90 सेंटीमीटर ऊंचा होता है. इसकी पत्तियाँ गहरे हरे रंग की, चिकनी और तीन-तीन के समूह में निकलती हैं, जबकि जड़ पतली, भूरी और तीखी गंध वाली होती है, जो औषधीय उपयोग में आती है. सर्पगंधा का प्रयोग मुख्य रूप से उच्च रक्तचाप नियंत्रित करने, तनाव, अनिद्रा और मानसिक अशांति को दूर करने में किया जाता है. यह स्नायविक विकारों, पाचन संबंधी समस्याओं और सांप के काटने जैसी स्थितियों में भी लाभकारी मानी जाती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह शरीर को शांत और संतुलित बनाए रखने में मदद करती है, हालांकि इसका सेवन हमेशा चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए, क्योंकि अधिक मात्रा में लेने से लो ब्लड प्रेशर या चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-benefits-of-using-sarpagandha-effective-in-hypertension-and-insomnia-local18-9757558.html







