Home Food Thekua Making Tips: बाहर कुरकुरा अंदर सॉफ्ट, न टूटेगा, न महीनों होगा...

Thekua Making Tips: बाहर कुरकुरा अंदर सॉफ्ट, न टूटेगा, न महीनों होगा खराब…इस रेसिपी से हर बार बनेगा परफेक्ट ठेकुआ!

0
9


Last Updated:

Tips & Tricks For Perfect Thekua: ठेकुआ बनाना आसान होता है लेकिन अगर जरा सी मापतौल बिगड़ जाए या कुछ छोटी बातों का ध्यान ना रखा जाए तो परफेक्ट ठेकुआ तैयार नहीं होता. आज जानते हैं कुछ टिप्स और ट्रिक्स जिनका ध्यान रखकर हर बार बेहतरीन प्रसाद तैयार होगा जो बाहर से कुरकुरा और अंदर से एकदम सॉफ्ट होगा.

food

छठ का पर्व आते ही हर घर में श्रद्धा और परंपरा की खुशबू घुल जाती है. इस खास मौके पर ठेकुआ बनाना एक जरूरी रस्म मानी जाती है, क्योंकि यह पर्व के प्रसाद के रूप में भगवान सूर्य को अर्पित किया जाता है. लेकिन अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि ठेकुआ या तो बहुत सख्त बन जाता है या फिर जल्दी खराब हो जाता है. ऐसे में जरूरी है कि इसकी सामग्री और अनुपात बिल्कुल सही हो, ताकि यह अंदर से नरम और बाहर से कुरकुरा बने.

food

सबसे पहले बात करते हैं इसके बेस यानी आटे की. ठेकुआ के लिए गेहूं का आटा थोड़ा दरदरा होना चाहिए, ना बहुत बारीक और ना बहुत मोटा. यह बनावट को सही रखता है. अब आती है स्वाद और कोमलता की बात, जो पूरी तरह घी की मात्रा पर निर्भर करती है. अगर आप 1 किलो आटा ले रहे हैं तो उसमें करीब 200 से 250 ग्राम घी डालना सबसे सही रहता है.

food

घी को हल्का गरम करके आटे में डालें और दोनों हाथों से अच्छे से मसल लें ताकि आटा “मूंड़” जाए – इसका मतलब है कि जब आप आटा मुट्ठी में दबाएं तो वह आकार ले और टूटे नहीं. यही वह स्टेज है जो ठेकुआ को परफेक्ट टेक्सचर देता है.

food

अब मीठा मिलाने की बारी आती है. पारंपरिक रूप से ठेकुआ गुड़ से बनाया जाता है. इसके लिए गुड़ को पानी में हल्का गरम कर लें और ठंडा होने पर आटे में मिलाएं. ध्यान रखें कि गुड़ का पानी बहुत पतला न हो, वरना आटा गीला होकर ठेकुआ टूटने लगेगा. गुड़ की जगह चाहें तो शक्कर भी डाल सकते हैं, लेकिन गुड़ का स्वाद और सुगंध ठेकुआ को अलग पहचान देता है.

food

आटा तैयार हो जाने के बाद इसे 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि यह सेट हो जाए. फिर मनचाहे आकार में ठेकुआ बनाएं — चाहे हाथ से या सांचे से. अब तलने की बारी है. तेल या घी को मध्यम आंच पर गर्म करें, बहुत तेज नहीं, क्योंकि तेज आंच पर ठेकुआ बाहर से लाल और अंदर से कच्चा रह जाता है. मध्यम आंच पर तलने से यह सुनहरा, कुरकुरा और लंबे समय तक टिकाऊ बनता है.

food

छठ पर्व का यह प्रसाद सिर्फ श्रद्धा का प्रतीक नहीं बल्कि परंपरा, स्वाद और स्नेह का मेल है. सही अनुपात में घी और प्यार डालकर बनाया गया ठेकुआ न केवल प्रसाद को पवित्र बनाता है, बल्कि इसका स्वाद कई दिनों तक मन को भाता रहता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बाहर कुरकुरा अंदर सॉफ्ट, न टूटेगा, न होगा खराब…ऐसे बनेगा परफेक्ट ठेकुआ!


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-thekua-making-tips-crispy-soft-right-amount-of-ghee-perfect-long-lasting-local18-ws-l-9767827.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here