पलामू: ग्रह-नक्षत्र का मानव जीवन पर प्रतिदिन अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज का दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. जेष्ठ नक्षत्र और चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है. आइए जानें पलामू के ज्योतिषाचार्य संकेत श्रवण से कि सिंह राशि वालों का आज का दिन कैसा रहेगा.
ज्योतिषाचार्य संकेत श्रवण, जो पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के चर्च रोड के समीप रहते हैं और 35 वर्षों से ज्योतिष का कार्य कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा. ग्रह-नक्षत्र शुभ स्थिति में हैं, जिससे रुके हुए कार्यों में गति आएगी. पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा. कार्यक्षेत्र और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. राहुकाल के समय नए कार्यों की शुरुआत से बचें. कुल मिलाकर दिन उत्साह, सफलता और आत्मबल बढ़ाने वाला रहेगा.
शिक्षा में प्रगति के संकेत
विद्यार्थियों के लिए आज ग्रह-नक्षत्र शुभ संकेत दे रहे हैं. यात्रा करने का अवसर बन रहा है. एकाग्रता बनी रहेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सफलता के संकेत मिल सकते हैं. गुरु की दृष्टि से बुद्धि तेज होगी, जिससे नए विषयों को समझने में आसानी रहेगी. उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को नए अवसर मिलेंगे. शिक्षकों और बड़ों का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा. अध्ययन में निरंतरता बनाए रखना ही सफलता की कुंजी होगी. किसी पुरानी गलती से सीखकर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा.
जानें सिंह राशि वालों का कैसा रहेगा स्वास्थ्य
आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु मौसम के बदलाव से सर्दी-जुकाम या थकान महसूस हो सकती है. चंद्रमा के वृश्चिक राशि में गोचर के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है, अतः मन को शांत रखें. योग, ध्यान और हल्का व्यायाम लाभ देगा. खानपान पर ध्यान दें और तैलीय भोजन से परहेज करें. पुराने रोगों में सुधार के संकेत हैं. दिन के दूसरे भाग में ऊर्जा बेहतर बनी रहेगी. खुद को सकारात्मक वातावरण में रखें.
सिंह राशि वालों को करियर में मिलेगी सफलता
कार्यस्थल पर आज मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा. वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा कर सकते हैंय. वेतन बढ़ोतरी के योग हैं. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. व्यापार में लाभ और नए अनुबंध के योग हैं. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से तालमेल बनाए रखना फायदेमंद रहेगा. चंद्रमा-गुरु की दृष्टि से कार्यों में प्रगति होगी. जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. आत्मविश्वास से आगे बढ़ें, सफलता निकट है.
जानें कैसे रहेगी सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति
आर्थिक दृष्टि से दिन संतुलित रहेगा. धन आगमन के योग बन रहे हैं, परंतु अनावश्यक खर्चों से बचना होगा. निवेश के लिए समय शुभ है, विशेषकर भूमि या संपत्ति संबंधी मामलों में लाभ मिलेगा. किसी पुराने बकाये की प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा. परिवार में धन को लेकर योजना बन सकती है. साझेदारी में पारदर्शिता रखें. संचित धन में वृद्धि संभव है, परंतु लोभ से बचें.
प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता
प्रेम संबंधों में आज भावनाओं की गहराई बढ़ेगी. साथी के प्रति विश्वास और समझ बढ़ेगी. अविवाहित जातकों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं. पुराने विवाद सुलझाने का यह सही समय है. चंद्रमा की स्थिति से भावनात्मक जुड़ाव प्रबल रहेगा. जीवनसाथी के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. नए संबंधों में जल्दबाजी न करें, विश्वास बनाए रखें.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-singh-rashifal-25-october-today-leo-horoscope-in-hindi-good-news-business-career-local18-ws-kl-9774575.html

















