Last Updated:
Mango viral video: केरल की एक दादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपना फ्रिज खोलती हैं और अंदर हर शेल्फ पर सैकड़ों आम दिखाई देते हैं. दादी ने आमों को अलग अलग पैकेट्स में फ्रीजर में स्टोर किया है ताकि पूरे साल परिवार को आम का स्वाद मिलता रहे. लोगों ने इस अनोखे और प्यार भरे जुगाड़ को खूब सराहा है.
How to store mango at home: गर्मी शुरू होते ही हर किसी को जिस फल का इंतजार रहता है वह है आम. चाहे बच्चे हों या बड़े. सब इस मीठे और रसदार फल के दीवाने होते हैं. पर परेशानी यह है कि आम सिर्फ कुछ ही महीनों में मिलता है. फिर पूरे साल लोग उसकी याद में तरसते रहते हैं. अगर पूरे साल आम खाने को मिल जाएं तो मजा ही कुछ और होगा. इसी सोच को हकीकत में बदल दिया है केरल की एक दादी ने. इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो सबसे ज्यादा देखा जा रहा है. इस वीडियो में दादी अपना फ्रिज खोलती हैं और अंदर ऐसा नजारा दिखता है जिसे देखकर हर किसी की खुशी का ठिकाना नहीं रहता. ऊपर से नीचे तक, हर शेल्फ में, हर जगह बस आम ही आम रखे हुए हैं. मानो पूरे मौसम को फ्रिज के अंदर सहेज लिया गया हो. इसलिए लोग इन्हें प्यार से आम की रानी कह रहे हैं.

सोशल मीडिया पर लोग रहे टिप्पणी
वीडियो पर आए टिप्पणियों में लोग अपने अपने अनुभव भी साझा कर रहे हैं. कोई कह रहा है कि उनकी मां भी मौसम के फलों को लंबे समय तक संभालकर रखती हैं. किसी को अपनी दादी याद आ रही है जो आम काटकर सुखाती थीं. एक कमेंट में लिखा था, “फ्रिज में पूरा मौसम सहेजकर रखा है”. दूसरे कमेंट में किसी ने लिखा, “यह मेहनत और अनुशासन की मिसाल है”. कोई व्यक्ति लिखता है, “मेरी मां हर मौसम की खुशियां मेरे लिए संभालकर रखती हैं”. एक मजेदार टिप्पणी यह थी, “अगर देश में आम कम भी हो जाए तो इन दादी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा”. इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि यह वीडियो सिर्फ मनोरंजन नहीं कर रहा बल्कि लोगों के दिल को छू रहा है.
इस वीडियो को देखकर बहुत से लोग यह भी पूछ रहे हैं कि दादी आमों को इतनी देर तक कैसे संभालकर रख लेती हैं. इसका राज भी उन्हीं के पास है. दादी ने आमों को काटकर अलग अलग थैलियों में पैक किया है और फ्रीजर में रख दिया है. इससे आम की ताजगी बनी रहती है. घर में जब मन चाहे आमरस, शेक या कोई और डिश आसानी से बन सकती है. यह तरीका न तो मुश्किल है और न ही महंगा. बस थोड़ी सी मेहनत और पहले से तैयारी की जरूरत है.
View this post on Instagram
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/tips-and-tricks-video-viral-kerala-grandma-mango-fridge-full-of-mangoes-how-to-store-mango-at-home-ws-kl-9782342.html





