Friday, February 27, 2026
23 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

सर्दियों में बनाएं गोभी-गाजर का अचार, झटपट होगा तैयार… सालों नहीं होगा खराब, जानें रेसिपी


Last Updated:

Pickle Recipe: ठंड में मौसमी सब्जियों की बहार होती है इसलिए अचार, मुरब्बा बनाने में भी आसानी होती है. गोभी और गाजर का मजेदार अचार सर्दियों के हर पकवान को खास बना देता है. आज हम आपको बता रहे हैं गोभी, और गाजर का मिक्स अचार बनाने की रेसिपी. (रिपोर्ट: वंदना रेवांचल तिवारी)

सर्दियों में गोभी और गाजर का अचार बनाकर खूब खाया जाता है. इसे तैयार करना कोई झंझट का काम नहीं है साथ ही इस अचार को ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं होती है. अगर आपने अभी तक इसे घर पर नहीं बनाया है, तो इस सीजन जरूर ट्राई करें.

Pickle Storage, अचार स्टोरेज, Pickle preservation, अचार संरक्षण, Monsoon pickle tips, मानसून अचार टिप्स, Preventing pickle spoilage, अचार खराब होने से बचाना

अगर अचार बन भी जाए तो इसे अच्छा बनाएं रखने के लिए इसकी देखभाल करना बेहद जरूरी है. समय से तेल डालना, धूप में रखना, आचार मतलब उसकी देखभाल करते रहना. लेकिन गोभी और गाजर के आचार को झटपट बनाए और खाए.

वैसे भी सर्दियों का मौसम नई-नई रेसिपीज ट्राई करने के लिए बहुत अच्छा होता है. ठंड में मौसमी सब्जियों की बहार होती है इसलिए अचार, मुरब्बा बनाने में भी आसानी होती है. आज हम आपको बता रहे हैं गोभी, और गाजर का मिक्स अचार बनाने की रेसिपी.

अचार बनाने के लिए सामग्री- आधा किलो गाजर, आधा किलो गोभी, 100 ग्राम अदरक, 100 ग्राम हरी मिर्च, 10-15 लहसुन कलियां, 1 चम्मच काला नमक,4 बड़े चम्मच सादा नमक, 2 चम्मच हल्दी पाउडर, 2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, 3 टेबल स्पून यानी कि 6 चम्मच नमक डालेंगे,2 टेबल स्पून पिसी और भुनी हुई सौंफ, 2 चम्मच पिसी हुई राई, 1 मेंथी भुनी पिसी हुई, 1 चम्मच जीरा पीसा हुआ, ¼ चम्मच हींग, 1कप कच्चा सरसों तेल.

सबसे पहले आधा किलो गाजर और आधा किलो गोभी को अच्छे से धो लें. अब गाजर के लम्बे और छोटे टुकड़े कर लें साथ ही गोभी के भी फूल अलग करके निकाल लें और छोटा-छोटा काट लें. इसके अलावा 1 चमम्च मेथी दाना को पहले तवे पर भूनें फिर मिक्सी में पाउडर बना लें. ऐसा ही सौंफ और राई के साथ भी कर लें. आइए अब शुरू करते हैं अचार बनाना.

गोभी गाजर का अचार बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े पतीले को आधा पानी से भरकर गर्म कर लें. ऊपर से 1 चम्मच नमक, 1 चम्मच हल्दी पाउडर डालकर मिक्स कर लेंगे. जब पानी में उबाल आने लगे तो कटी हुई गाजर और गोभी को पानी में डाल देंगे. इसको अच्छे से मिलाएंगे. इसे उबलने देंगे. इतने में 100 ग्राम अदरक को छीलकर और 100 ग्राम हरी मिर्च को छोटा-छोटा काट लेंगे, लहसुन की कलियों के साथ फिर इन्हें थोड़ी देर धूप में रख देंगे.

करीबन 5-10 मिनट तक गाजर गोभी को उबालने के बाद छन्नी की मदद से पानी अलग कर देंगे. इसके बाद कॉटन का कपड़ा धूप में बिछाएं और उसपर उबली हुई गाजर गोभी फैला दें. करीबन 3-4 घंटे तक गोभी, गाजर, अदरक और हरी मिर्च को धूप अगर धूप नहीं निकली है तो पंखे के नीचे भी सुखा दें.

अब बाउल में 2 चम्मच हल्दी पाउडर, 2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, 3 टेबल स्पून यानी कि 6 छोटे चम्मच नमक डालेंगे, 2 टेबल स्पून पिसी और भुनी हुई सौंफ, 2 चम्मच पिसी हुई राई, ¼ चम्मच हींग, 1 से 2 चम्मच काला नमक, 1 चम्मच भुना और पिसा हुआ मेथी दाना, ¼ कप सरसों का कच्च तेल.

अब मसालों को अच्छे से मिक्स करने बाद इसे गाजर और गोभी में अच्छ से मिलाने के बाद 2 घंटे के लिए छोड़ दें. इतनी देर में ये पानी छोड़ेगा. इस अचार में नमक डालने में कंजूसी ना करें क्योंकि कम नमक में अचार खराब हो सकता है.

2 घंटे बाद आप देखेंगे की अचार का पानी निकल आएगा और आपका अचार बनकर तैयार हो जाएगा. अब फूल गोभी और गाजर का मिक्स आप पुडी, पराठे और दाल चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में बनाएं गोभी-गाजर का अचार, झटपट होगा तैयार… जानें रेसिपी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-recipe-gajar-gobhi-ka-achar-instant-carrot-cauliflower-pickle-winter-special-recipe-local18-9782585.html

Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img