Home Food सिर्फ सलाद नहीं, ये है स्वाद का धमाका! दही मिलाकर बनाएं झटपट...

सिर्फ सलाद नहीं, ये है स्वाद का धमाका! दही मिलाकर बनाएं झटपट रायता, जानें 5 मिनट वाली रेसिपी – Uttar Pradesh News

0
3


Last Updated:

रायता हर खाने के साथ स्वाद बढ़ाने का काम करता है, लेकिन अगर इसमें सलाद और दही का तड़का लग जाए तो इसका टेस्ट दोगुना हो जाता है. यह स्पेशल सलाद-दही रायता न सिर्फ देखने में टेस्टी लगता है बल्कि मिनटों में तैयार होकर सबका दिल जीत लेता है. आइए जानते है इसकी रेसिपी…

दही और सलाद का रायता

अगर आपको भी कुछ अलग तरह का रायता पसंद है, तो हम आपको एक नई रेसिपी से रायता बनाना सिखाते हैं. इसमें आप सलाद के साथ दही मिलाकर बहुत ही टेस्टी रायता बना सकते हैं. साथ ही यह रायता झटपट तैयार हो जाता है.

सलाद को काटकर करें तैयार

अगर आप सलाद और दही का रायता बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले बाजार से सलाद के लिए खीरा, गाजर, टमाटर और प्याज लेकर आएं. अब इन्हें धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें ताकि इन्हें दही में आसानी से मिलाया जा सके.

बाउल में एक साथ रख लें सलाद

सलाद को अच्छे से काटकर एक बड़े बाउल में रखें और उसमें बारीक कटा हुआ धनिया मिला दें. ध्यान रखें कि सलाद की सारी सब्जियां छोटे-छोटे टुकड़ों में कटी हों, ताकि वे दही में अच्छे से मिल सकें और स्वाद एकसार बने.

सलाद में मिलाएं दही

एक बाउल में सभी तरह के सलाद आइटम डालें, फिर उसमें एक पैकेट दही मिलाएं. अब इसे धीरे-धीरे अच्छे से मिलाएं ताकि दही सब्जियों के साथ एकसार हो जाए. जब मिश्रण तैयार हो जाए तो ऊपर से स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा चाट मसाला छिड़क दें.

बेहद टेस्टी लगता है ये रायता

सलाद और दही से तैयार यह रायता न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है. इसे आप घर पर आराम से खा सकते हैं या मेहमानों को परोस सकते हैं. इसका ठंडा और ताज़गी भरा स्वाद खाने का मजा दोगुना कर देता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

घर पर मेहमान आए? बना लें ये यूनिक सलाद-दही रायता, सब करेंगे वाह!


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-salad-dahi-raita-recipe-quick-and-healthy-raita-at-home-5-minute-recipe-local18-ws-kl-9783666.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here