Last Updated:
Chhattisgarh News: जांजगीर नेताजी चौक के पास 15 सालों से लग रहा RK भेल सेंटर स्थानीय लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. राकेश राठौर की पापड़ी (बटाटा) अपनी खट्टी-मीठी और तीखी चटनी के स्वाद से सबका दिल जीत लेती है. सिर्फ ₹20 में मिलने वाली यह पापड़ी शाम 4 से रात 9 बजे तक उपलब्ध रहती है.
जांजगीर चांपा. भारतीयों के जीवन में गुपचुप, चाट , समोसा बहुत पसंद करते है. इसी के साथ कुछ अलग खट्टी- मीठी, तीखी चटनी के साथ मिलकर बनने वाले आलू पापड़ी (बटाटा) आपने पहले भी कई बार खाई होगी, लेकिन क्या आपने जांजगीर नेताजी चौक के पास लगने वाले राकेश राठौर के आरके भेल सेंटर के पापड़ी (बटाटा) खाई है. अगर नहीं खाया है तो एक बार जरूर चखे यहां का स्वाद एक बार खायेंगे तो यहां का एड्रेस कभी नही भूलेंगे.
आरके भेल सेन्टर के संचालक राकेश राठौर ने बताया की जांजगीर में 15 सालो से ठेला लगा रहे है और उनकी पापड़ी को लोग बहुत पसंद करते है जिसमे वे खट्टी- मीठी, तीखी चटनी आलू मसाला जीरा पाउडर, मिक्चर सेव डालते है. इनके यहां की पापड़ी जो एक बार खा लेता है वह दोबारा जरूर याद करता है. राकेश का ठेला शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक जांजगीर के नेता जी चौक के पास जयभारत स्कूल के सामने लगता है.और बताया की पापड़ी के साथ साथ, भेल, पापड़ी चाट, पापड़ी( बटाटा) भी बनाकर बेचते है. अगर आपको भी पापड़ी( बटाटा) खाना है तो 20 रूपए प्लेट में मिलता है जिसमे 8 पीस रहता है जिसको खाने में मजा आ जाता है.
पापड़ी (बटाटा) बनाने की रोसिपी
राकेश राठौर ने बताया की सबसे पहले मैदा से में नमक अंजवाइन डालकर गूथ ले उसके बाद छोटा छोटा लोई लेकर बेलकर तेल में पापड़ी जैसे तलकर रख लें. उसके बाद आलू उबालकर मसाला बना ले जिसमे नमक, मिर्च मसाला, धनिया डालकर मिला के पूरी तरह मिलाने के बाद, बारीक टमाटर,प्याज, मिर्च काटकर सलाद रख ले , अब पापड़ी ने आलू मसाला डाले उसके ऊपर में बारीक कटे हुए सलाद को डाले उसके बाद खट्टी- मीठी इमली पानी दाने आपका पापड़ी (बटाटा)तैयार हो गया.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/chhattisgarh/janjgir-evening-is-incomplete-without-eating-these-papdi-and-potato-dishes-from-janjgir-taste-of-rk-bhel-center-become-favorite-local18-9815141.html

















