नई दिल्लीः सर्दियां आ चुकी हैं और ऐसे मौसम में अगर हाथ में गर्म-गर्म चाय का कप न हो, तो मजा अधूरा लगता है. दिल्ली में चाय सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि लोगों की यादों, मुलाकातों और सुकून का हिस्सा है. कड़क चाय और ठंडी हवा का जो संगम दिल्ली में मिलता है, वो शायद कहीं और नहीं, चाहे सड़क किनारे टपरी हो या मॉडर्न कैफे, हर जगह चाय अपने रंग में है. तो इस सर्दी, कोट पहनिए, दोस्तों को बुलाइए और इन जगहों पर जाकर एक प्याला चाय जरूर पीजिए. तो आइए जानते हैं ऐसी 5 जगहें जहां चाय के हर घूंट में आपको दिल्ली का स्वाद मिलेगा.
आईटीओ के पास स्थित इंद्रप्रस्थ टी स्टॉल, दिल्ली में चाय प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन जगह है. यहां लौंग वाली चाय और तुलसी वाली चाय का स्वाद आपको कहीं और नहीं मिलेगा. यह स्टॉल अपने छोटे लेकिन दिलचस्प मेनू के लिए जाना जाता है, जिसमें मसाला चाय और हर्बल चाय शामिल है.
सुदामा टी स्टॉल
अगर आप दिल्ली यूनिवर्सिटी के पास हैं और आपने सुदामा टी स्टॉल की चाय नहीं पी, तो आपकी चाय का मजा अधूरा है. इस छोटी-सी दुकान पर हर वक्त भीड़ लगी रहती है स्टूडेंट्स, टीचर्स और आसपास के लोग सभी यहां चाय की चुस्की लेने आते हैं. यहां की खासियत है कुल्हड़ में मिलने वाली गरमा-गरम चाय, जिसकी खुशबू और स्वाद दोनों दिल को सुकून देते हैं.
रॉकी बिहार के मधुबनी के रहने वाले हैं और सीपी के बाबा खड़क सिंह रोड पर 2020 से अपनी चाय की दुकान चला रहे हैं. जो भी इनकी चाय पीता है, इनके हाथ के चाय का दीवाना हो जाता है. सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक उनका ठेला यहां लगता है.
जेपी टी स्टॉल, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स
आप यहां कई तरह की चाय का आनंद ले सकते हैं, जिनमें मसाला चाय, लेमन टी और भी बहुत कुछ शामिल है. यह कैंपस के छात्रों की पसंदीदा जगह है. आपको यहां एक कप चाय जरूर पीनी चाहिए.
केरला चाय राजिंदर नगर
दिल्ली राजेंद्र नगर में आपको सांवरिया चाय पीने को मिलेगी सावरिया चाय की खासियत यह है कि इसे स्टीम द्वारा पकाया जाता है. ये चाय बिना मसालों के दूध और पानी के साथ बनाई जाती है. इसकी तैयारी का तरीका इसे खास बनाता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-top-5-delhi-chai-stalls-to-enjoy-tea-in-winter-local18-ws-ln-9833918.html







