Home Lifestyle Health Ranveer Kapoor Salma Khan hair transplan |  Shahrukh Khan Natural Hair|  Dr...

Ranveer Kapoor Salma Khan hair transplan |  Shahrukh Khan Natural Hair|  Dr Gaurang Krishna reveals truth | रणवीर कपूर के बाल 

0
3


Last Updated:

Ranveer Kapoor Hair Transplant: क्या सलमान खान के बाल असली है या रणबीर कपूर ने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है. शाहरुख खान के बाल असली हैं या नकली. हम सबको इस तरह की बातों को जानने की बहुत जिज्ञासा रहती है. यदि आप भी यह जानने चाहते हैं तो सेलीब्रिटी डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. गौरंग कृष्णा की बातों को जान लीजिए.

क्या आपको पता है रणबीर कपूर के बाल हैं ट्रांसप्लांट?शाहरुख-सलमान के बाल नेचुरल या नकली, रणवीर कपूर का हेयर ट्रांसप्लांट.

Ranveer Kapoor Hair Transplant: क्या आपको पता है कि बॉलीवुड में किस हीरो के बाल नेचुरल हैं या किसके नहीं हैं. कोई सर्जरी करवाकर बालों को दोबारा वापस लाते हैं तो कोई ट्रांसप्लांट करवाते है.लेकिन आप किसके बारे में जानते हैं. दरअसल, सेलिब्रिटी डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. गौरंग कृष्णा ने पहली बार बॉलीवुड हीरो के बालों के बारे में सीक्रेट चीजें बताई है. मशहूर सेलीब्रिटी डॉक्टर गौरंग कृष्णा ने यह भी बताया कि बालों का ट्रांसप्लांट अक्सर कई सेशंस में क्यों किया जाता है. उन्होंने सलमान खान और रणबीर कपूर जैसे सितारों में हेयर ट्रांसप्लांट के बाद दिखने वाले परिणामों पर भी चर्चा की. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इंडस्ट्री में किस अभिनेता के पास सबसे अच्छे नेचुरल बाल हैं.

रणबीर कपूर का हेयर ट्रांसप्लांट-Ranbir Kapoor hair transplant

टीओआई की खबर में रेडियो जॉकी सिद्धार्थ कन्नन ने जो सवाल डॉ. गौरंग कृष्णा से पूछे थे, उसी आधार पर यह कहा गया है कि रणवीर कपूर शुरुआत से ही बालों के झड़ने से परेशान थे. डॉ. कृष्णा ने रणबीर कपूर पर चर्चा करते हुए बताया कि रणवीर कपूर ने 2007 में फिल्म सांवरिया से कैरियर की शुरुआत की और उसी के आसपास ही बालों के झड़ने की समस्या होने लगी थी. उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर के हेयर ट्रांसप्लांट हुए हैं. वो भी एक बार नहीं बल्कि कई बार. रणवीर ने कई बार हेयर ट्रांसप्लांट करवाए हैं. शुरुआती दो नतीजे अच्छे नहीं थे. तब थोड़े अननेचुरल लग रहे थे. लेकिन अब यह काफी बेहतर हो गया है. यह देखने में काफी अच्छा है.

सलमान खान का भी हेयर ट्रांसप्लांट -Salman Khan Hair

सलमान खान के बारे में बात करते हुए डॉ. कृष्णा ने बताया कि सुपरस्टार सलमान खान भी कई बार हेयर ट्रांसप्लांट करवा चुके हैं. उन्होंने कहा कि मेरे पास कुछ जानकारी है जो मैंने लोगों से सीधे बात करके पता की. सलमान खान ने लगभग 5–6 ट्रांसप्लांट करवाए हैं. ज़्यादातर दुबई में हुए हैं. आखिरी एक-दो भारत में किए गए हैं. उन्होंने यह भी समझाया कि सेलिब्रिटी ही नहीं आम मरीजों को भी कई सेशन की जरूरत क्यों पड़ती है. हेयर लॉस एक प्रोग्रेसिव समस्या है. हेयर ट्रांसप्लांट गंजेपन का इलाज है, हेयर लॉस का नहीं. इसलिए जब भविष्य में नई जगहों पर बाल झड़ते हैं तो उन क्षेत्रों को बाद में ठीक किया जाता है. इसके अलावा कुछ लोगों को खराब या कमतर परिणाम मिलते हैं, जिन्हें सुधारने की जरूरत होती है.डॉ. गुरंग ने कहा कि अब कुल मिलाकर सलमान खान का जो लुक है, मैं उसे 10 में से 7.5 दूंगा. मैंने 10 इसलिए नहीं दिए क्योंकि एक ही जगह कई ट्रांसप्लांट हुए और उनकी हेयरलाइन थोड़ी बेहतर हो सकती थी. लेकिन कुल मिलाकर यह सलमान खान हैं उन पर सबकुछ अच्छा लगता है.

शाहरुख खान के लहराते बालों के राज-Shahrukh Khan

सिद्धार्थ कन्नन ने जब डॉ. गौरंग कृष्णा से पूछा कि क्या शाहरुख खाने के बाल नेचुरल हैं तो उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से शाहरुख खाने के लहराते बाल नेचुरल हैं. उन्होंने कहा शाहरुख खान मेरे पसंदीदा एक्टर हैं. मुझे SRK की हर चीज़ पसंद है. शाहरुख खान के बाल पूरी तरह से नेचुरल हैं. उनके बाल की क्वालिटी बहुत अच्छी है. कल वो 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में थे. मैंने उन्हें अपने सामने देखा. उनके बाल बेहद शानदार और खूबसूरत हैं.

authorimg

Lakshmi Narayan

Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at Bharat.one. His role blends in-dep…और पढ़ें

Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at Bharat.one. His role blends in-dep… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

क्या आपको पता है रणबीर कपूर के बाल हैं ट्रांसप्लांट?


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-ranveer-kapoor-shahrukh-khan-salman-khan-whose-hair-is-transplanted-and-whose-is-natural-celebrity-dermatologist-dr-gaurang-krishna-reveals-truth-ws-n-9837368.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here