Home Uncategorized Sadhvi Prachi controversial statements targets on Maulana Arshad Madani statement and Delhi...

Sadhvi Prachi controversial statements targets on Maulana Arshad Madani statement and Delhi blasts | ‘मदरसे आतंकियों के अड्डा, सुदर्शन चक्र चलाना बचा…’ मौलाना मदनी के बयान पर साध्वी प्राची का पलटवार

0
7


Last Updated:

विश्व हिंदू परिषद की सदस्य साध्वी प्राची ने हाल ही में मौलाना मदनी और दिल्ली ब्लास्ट पर बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को धर्मशाला बना दिया है और अब सभी गैर जरूरत लोगों को देश से बाहर करना चाहिए. आइए जानते हैं साध्वी प्राची ने मौलाना मदनी के बयान पर क्या क्या कहा…

ख़बरें फटाफट

'मदरसे आतंकियों के अड्डा...' मौलाना मदनी के बयान पर साध्वी प्राची का पलटवार

दिल्ली ब्लास्ट को लेकर साध्वी प्राची ने कहा कि इसके तार उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से जुड़े हैं. यह बहुत शर्म की बात है. सहारनपुर का देवबंद आतंकियों का अड्डा है. साध्वी प्राची ने कहा कि रावण की नाभि में जब तक सरकारें तीर नहीं चलाएंगी, ये खत्म होने वाले नहीं हैं. आतंकी जब जेल में जाते हैं तो उनके पैरोकार बहुत मिल जाते हैं, वकील मिल जाते हैं. जेल से बाहर आकर वे फिर से वही हरकतें करेंगे. आतंकियों के अड्डे मदरसे हैं, इन्हें खत्म करना चाहिए. आइए जानते हैं साध्वी प्राची ने मौलाना मदनी के बयान पर क्या क्या कहा…

कांग्रेस ने बनाया देश को धर्मशाला
साध्वी प्राची ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि लाखों लोग बसों में भर-भरकर वापस जा रहे हैं, इसे देखकर ममता दीदी बिलख रही हैं. देश के गृह मंत्री ने बहुत अच्छी बात कही है कि एक-एक रोहिंग्या को देश से बाहर करेंगे. हिंदुस्तान कोई धर्मशाला नहीं है. देश को धर्मशाला कांग्रेस ने बनाया था.

देश भर के कोने-कोने में लोग फैले
साध्वी प्राची ने कहा कि 70 साल तक वे रोहिंग्या को देश में लाकर बसाते थे. उनका आधार कार्ड बनवाते थे और वोटर लिस्ट में नाम भी चढ़वाते थे. फिर वे बच्चे और बेरोजगारी पैदा करते थे. अब ये लोग अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं. एसआईआर बहुत जरूरी है. इनका इलाज होना चाहिए. इन्हें देश से बाहर करना चाहिए. एसआईआर होने के बाद करोड़ों की छंटनी होगी. देश भर के कोने-कोने में ये लोग फैले हुए हैं. इसके बाद देश का वातावरण कुछ हद तक ठीक हो जाएगा.

मौलाना अरशद मदनी के बयान पर साध्वी प्राची
मौलाना अरशद मदनी के बयान पर साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदुस्तान में बीजेपी की सरकार है. इस सरकार में सबसे ज्यादा मजबूत मुस्लिम ही हुए हैं, तब इनका यह हाल है. आजम खान ने मुजफ्फरनगर में दंगा करवाया, लोगों की जमीनें हड़पीं, कितनी बार मौलाना मदनी ने आजम खान को समझाया? यह हिंदुस्तान है. यह देश बांसुरी बजाना भी जानता है और सुदर्शन चक्र चलाना भी जानता है. कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे. अल-फलाह यूनिवर्सिटी से पकड़े गए लोग कौन थे? बुरहान वानी कौन था? कसाब कौन था? जितने आतंकी हैं, वे कौन हैं? अरशद मदनी जवाब दें.

‘पल रहे देशद्रोह के कीड़े खत्म हो जाएंगे’
उन्होंने कहा कि मैं मदनी से कहना चाहती हूं कि ये लोग एक बार चीन घूमकर आएं, मन में पल रहे देशद्रोह के कीड़े खत्म हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि सीताजी को वापस लाने के लिए रामजी ने बड़ा युद्ध लड़ा था. युद्ध तब तक चला था जब तक रावण की नाभि में तीर नहीं लगा था. ऐसे में मदरसों को खत्म करें, आतंकवाद खत्म हो जाएगा.

homedharm

‘मदरसे आतंकियों के अड्डा…’ मौलाना मदनी के बयान पर साध्वी प्राची का पलटवार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here