Last Updated:
5 easy workout in home Increase fitness: घर पर स्क्वाट्स, पुश-अप्स, प्लैंक, जम्पिंग जैक्स और योगासन करने से फिटनेस, ब्लड सर्कुलेशन, चेहरे की चमक और आत्मविश्वास बढ़ता है, साथ ही वजन और तनाव भी नियंत्रित रहता है.
आजकल फिटनेस सभी की प्राथमिकता है, लेकिन जिम फीस, ट्रैवल और टाइम मैनेजमेंट कई बार मुश्किल बना देते हैं. ऐसे में घर बैठे किए जाने वाले वर्कआउट न सिर्फ बॉडी को फिट रखते हैं, बल्कि ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर चेहरे पर नैचुरल ग्लो भी लाते हैं. अच्छी बात यह है कि इन एक्सरसाइज के लिए किसी महंगे इक्विपमेंट, ट्रेनर या बड़े स्पेस की जरूरत नहीं होती. बस 20–25 मिनट रोज़ और थोड़ी सी लगातार प्रैक्टिस आपका फिटनेस लेवल तेजी से बढ़ा सकती है.
स्क्वाट्स – स्क्वाट्स घर की सबसे आसान और असरदार एक्सरसाइज है. यह जांघों, हिप्स, कोर और ग्लूट्स को मजबूत बनाती है. रोजाना 20–30 स्क्वाट करने से लोअर बॉडी टोन होती है, फैट कम होता है और बॉडी शेप में आती है. स्क्वाट्स ब्लड फ्लो बढ़ाते हैं, जिससे स्किन में ऑक्सीजन पहुंचती है और चेहरे की चमक बढ़ती है. इन्हें बिना किसी उपकरण के सुबह खाली पेट या शाम को आसानी से कर सकते हैं.
पुश-अप्स – अगर आप बिना जिम जाए स्ट्रेंथ बढ़ाना चाहते हैं तो पुश-अप्स बेस्ट ऑप्शन हैं. यह कंधों, हाथों, चेस्ट और कोर मसल्स को एक्टिवेट करते हैं. शुरुआती लोग दीवार पर पुश-अप्स से शुरुआत कर सकते हैं. धीरे-धीरे रेगुलर पुश-अप्स की ओर बढ़ें. रोज 10–15 पुश-अप्स करने से शरीर का शेप सुधरता है, फैट कम होता है और स्टैमिना बढ़ता है. पुश-अप्स से होने वाली स्वेटिंग त्वचा से डर्ट हटाती है, जिससे फेस क्लीन और ग्लोइंग दिखता है।
प्लैंक – प्लैंक एक सिंगल पोज़ में की जाने वाली बेहद शक्तिशाली एक्सरसाइज है. यह पेट की मसल्स, पीठ, हाथ, कंधे और कोर को स्ट्रॉन्ग करती है. 20–30 सेकंड से शुरुआत कर 1 मिनट तक जाएं. प्लैंक रोज़ करने से बैली फैट तेजी से कम होता है और बॉडी स्टेबिलिटी बढ़ती है. इससे आपके पोस्चर में सुधार आता है, जो चेहरे पर आत्मविश्वास और ग्लो दोनों लाता है.
जम्पिंग जैक्स – अगर आप घर पर ही कैलोरी बर्न करना चाहते हैं तो जम्पिंग जैक्स बेस्ट कार्डियो है. 50–100 जम्पिंग जैक्स करने से मिनटों में हार्टबीट बढ़ती है, कैलोरी बर्न होती है और शरीर में हल्कापन महसूस होता है. जम्पिंग जैक्स करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे चेहरे पर ठंडक, ताजगी और रेडियंट ग्लो आता है. यह सुबह-सुबह करने पर एनर्जी लेवल पूरे दिन हाई रखता है.
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18… और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-5-easy-workout-in-home-increase-fitness-and-get-natural-glow-on-face-with-home-workout-ws-ekl-9888959.html







