Last Updated:
Glowing skin in winter : सर्दियां शुरू होते ही स्किन का रूखापन बढ़ जाता है. इस मौसम में मुलायम और ग्लोइंग स्किन के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं. लेकिन हर बार ये काम नहीं आते. महंगी क्रीम लगाने आम है, लेकिन हम आपको ऐसा तरीका बताएंगे जो हमेशा के लिए इस झंझट से मुक्ति दिला देगा. Bharat.one ने इस बारे में स्किन एक्सपर्ट से बात की.
अमेठी. सर्दियों में स्किन को लेकर लोगों की चिंताएं बढ़ जाती हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा है तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू टिप्स बताएंगे जो आपको हमेशा गुड लुकिंग बनाए रखेंगे. इस काम में आपका पैसा भी नहीं खर्च होगा. इसके लिए आपको बहुत कुछ करना भी नहीं है. आपके आसपास पाई जाने वाली साधारण चीजें ही आपकी स्किन के लिए जड़ी बूटी का काम करेंगी. इनके सही इस्तेमाल से स्किन की समस्या दूर होगी. स्किन को सही पोषण मिलेगा तो त्वचा में निखार भी आएगा. Bharat.one ने अमेठी जिला अस्पताल में तैनात स्किन रोग विशेषज्ञ डॉ. एनके त्रिपाठी से बात की. डॉ. त्रिपाठी बताते हैं कि सर्दियों में स्क्रीन की समस्या दूर करने के लिए गर्म पानी में नमक डालकर अपने पैरों की धुलाई करें. फिर उसे अच्छे से पोछकर नारियल का तेल लगा लें. डॉ. त्रिपाठी बताते हैं कि हमारे आसपास कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें हम आयुर्वेद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. जैसे-
नारियल दूध : नारियल का दूध रूखापन दूर करता है. इसके प्रयोग से चेहरे पर स्किन एलर्जी वाली समस्या खत्म होती है. नारियल दूध से चेहरे पर निखार भी आता है.
दूध की मलाई और बादाम का पेस्ट : दूध की मलाई और बादाम का पेस्ट भी चेहरे के लिए काफी कारगर है. दूध की मलाई और बादाम का पेस्ट लगाने से चेहरे पर दाने, मस्से और आंखों के नीचे कालापन, स्क्रीन पर अनावश्यक दाग नहीं आएगा.
पपीते का फल और विटामिन वाली सब्जियां : पपीते का फल और हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन 12 की पूर्ति करती हैं. यह फल और सब्जियां शरीर के लिए औषधि और जड़ी-बूटी के रूप में काम करती हैं. इनसे त्वचा में खूबसूरत आकर्षक निखार आता है.
सर्दियों ये समस्या क्यों
डॉ. त्रिपाठी बताते हैं कि इन घरेलू उपाय से हम अपनी स्क्रीन की समस्या को दूर कर सकते हैं. इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं हैं. सर्दियों में स्किन का रूखापन इसलिए होता है क्योंकि इस मौसम में शरीर को पानी कम मिलता है. इससे त्वचा में रूखापन और सूखापन होना आम है. नमी बरकरार रखने के लिए इन चीजों को अपनी स्किन पर लगा सकते हैं.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-how-to-make-your-skin-glow-naturally-at-home-sardiyo-me-dry-skin-ke-liye-kya-kare-local18-ws-e-9892065.html







