Last Updated:
best destination wedding places in india: उदयपुर, जयपुर, केरल, गोवा, ऋषिकेश और अंडमान-निकोबार भारत की टॉप डेस्टिनेशन वेडिंग जगहें हैं, जहां प्राकृतिक सुंदरता और ट्रेडिशनल वेन्यू शादी को खास बनाते हैं.

शादी हर किसी की जिंदगी का सबसे खास दिन होता है और इसे यादगार बनाने के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ा है. भारत में ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं जहां न सिर्फ शानदार वेन्यू मिलते हैं, बल्कि हर कोने में प्राकृतिक सुंदरता, ट्रेडिशनल आर्ट और फोटोशूट के लिए खूबसूरत स्पॉट मिलते हैं.

उदयपुर, राजस्थान- उदयपुर डेस्टिनेशन वेडिंग का सबसे फेवरेट शहर माना जाता है. यहां के झील किनारे बने महल, हवेलियां और रॉयल हेरिटेज होटल शादी की हर रस्म को राजा-महाराजा वाली फील देते हैं. पिछोला लेक, सिटी पैलेस, मोनसून पैलेस और जगमंदिर जैसे स्पॉट्स आपकी शादी की तस्वीरों को फिल्मों जैसा खूबसूरत बना देते हैं. उदयपुर की शांत झीलें, सुनहरी रोशनी और पारंपरिक सजावट हर फंक्शन को बेहद खास बना देती हैं.

जयपुर, राजस्थान- अगर आप रॉयल, रंगीन और ट्रेडिशनल थीम की डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते हैं तो पिंक सिटी जयपुर परफेक्ट जगह है. यहां सजे हुए किले, बड़े-बड़े आंगन, हेरिटेज पैलेस और राजस्थानी मेहमाननवाजी शादी की रौनक कई गुना बढ़ा देते हैं. आमेर फोर्ट, हवा महल, सिटी पैलेस और जयगढ़ फोटोशूट के लिए बेहतरीन स्पॉट हैं. जयपुर में वेडिंग का हर फंक्शन एथनिक वाइब्स और लग्जरी का शानदार मेल बन जाता है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

केरल- अगर आप नेचर-लवर हैं और शांत, रोमांटिक और एक्सॉटिक वेडिंग चाहते हैं तो केरल एकदम बेस्ट है. अल्लेप्पी और कुमारकोम के बैकवाटर्स में नौकाओं से सजी लोकेशन, हरे-भरे पेड़, नारियल के तट और शांत पानी शादी को बेहद ही सुकूनभरा और डिफरेंट बना देते हैं. यहां बीच वेडिंग और हाउसबोट वेडिंग सबसे पसंद किया जाने वाला ऑप्शन है. फोटोज में हरियाली और पानी का नैचुरल बैकड्रॉप कमाल करता है.

गोवा– गोवा कपल्स की ड्रीम वेडिंग डेस्टिनेशन लिस्ट में हमेशा टॉप पर रहता है. सुनहरी रेत, नीला आसमान और बीच पर सजावट हर रस्म को रोमांटिक और ग्लैमरस बना देते हैं. गोवा में सनसेट फोटोज बेहद शानदार आते हैं. नॉर्थ गोवा की पार्टी वाइब हो या साउथ गोवा की शांति, दोनों ही जगहें डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परफेक्ट हैं. यहां बीचसाइड मंडप और मेहंदी सजावट किसी भी शादी को मॉडर्न और ड्रीमी दोनों बना देते हैं.

ऋषिकेश, उत्तराखंड- जो कपल शांत, आध्यात्मिक और नेचर के बीच वेडिंग करना चाहते हैं, उनके लिए ऋषिकेश एक जादुई जगह है. गंगा के तट, हरियाली से घिरा माहौल और पहाड़ों की वादियां शादी को दिव्य एहसास देती हैं. यहां के रिजॉर्ट्स और रिवरसाइड वेन्यू फोटोशूट के लिए कमाल के फ्रेम देते हैं. पहाड़ों की ठंडी हवा और प्राकृतिक सुंदरता शादी को बेहद यादगार बना देती है.

अंडमान-निकोबार –अगर आप भीड़ से दूर, प्राइवेट और बेहद खूबसूरत बीच वेडिंग चाहते हैं तो अंडमान परफेक्ट डेस्टिनेशन बन सकता है. यहां का शांत समुद्र, सफेद रेत और नीला पानी हर फंक्शन को पोस्टकार्ड जैसा बना देता है. वेडिंग फोटोज यहां बेहद जादुई आते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-best-destination-wedding-places-in-india-udaipur-goa-kerala-rishikesh-perfect-for-photospot-ws-ekl-9892322.html







