Last Updated:
Alaya F ने इंस्टाग्राम पर रात में पी जाने वाली डिटॉक्स ड्रिंक शेयर की, जिसमें अजवाइन, जीरा, सौंफ, अदरक, पुदीना और सब्जा बीज शामिल हैं, जो पेट की समस्याओं में मदद करती है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस Alaya F फिटनेस और वेलनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं. वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर हेल्थी रेसिपीज और DIY ड्रिंक्स शेयर करती रहती हैं. कभी ककड़ी, पुदीना और नींबू से बना डिटॉक्स ड्रिंक तो कभी ब्लूबेरी प्रोटीन ओटमील बाउल, अलाया हमेशा कुछ न कुछ नया ट्राई करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी एक ऐसी रात में पी जाने वाली ड्रिंक शेयर की, जो न सिर्फ शरीर को डिटॉक्स करती है बल्कि ब्लोटिंग, गैस और पाचन संबंधी समस्याओं को भी दूर करती है.
अलाया ने पोस्ट में लिखा, “क्या हो अगर मैं कहूं कि यह एक छोटी सी नाइटटाइम ड्रिंक आपको डिटॉक्स, डिब्लोट और डाइजेस्ट करने में मदद कर सकती है. इसे आज रात ट्राई करें और बाद में थैंक यू बोलें.” उन्होंने ड्रिंक में इस्तेमाल होने वाले सभी सामग्री भी बताए.
Ingredients (सामग्री)
• अजवाइन – ½ चम्मच
• जीरा – ½ चम्मच
• सौंफ – ½ चम्मच
• अदरक (कुटा हुआ) – ½ चम्मच
• पुदीना (पत्तियां) – कुछ
• सब्जा बीज (तुलसी के बीज) – 1 चम्मच, पहले से भिगोए हुए
इस नाइट ड्रिंक के फायदे
न्यूट्रिशनिस्ट गरिमा गोएल के अनुसार यह ड्रिंक पेट में ब्लोटिंग, गैस, मितली और कब्ज जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करती है. वहीं Dietician Sohini Banerjee का कहना है कि इसमें कई तरह के विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं जो शरीर को पोषण देते हैं. आइए जानते हैं इस ड्रिंक में शामिल हर ingredient का फायदा. वहीं सब्जा बीज प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर माने जाते हैं.
यह शरीर को ठंडक देते हैं और acidity, bloating और headache में राहत पहुंचाते हैं. रात में सोने से पहले भिगोए हुए सब्जा सीड्स पाचन में सुधार लाते हैं और पेट हल्का महसूस कराते हैं. जीरा पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है जिससे खाना तेजी से पचता है. इसमें एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो गैस और ब्लोटिंग को कम करते हैं. जीरा पेट की मांसपेशियों को रिलैक्स करता है जिससे खाना आसानी से पचता है.
सौंफ पेट की सूजन और गैस से राहत देती है. इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आंतों को शांत करते हैं. अगर किसी को जीरा पानी पसंद नहीं है तो सौंफ एक अच्छा विकल्प बन सकती है. यह भूख को नियंत्रित करती है और पाचन को बेहतर बनाती है. पुदीना में मौजूद मेंथॉल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट की मांसपेशियों को आराम देता है. इससे पेट की जलन, ऐंठन और गैस की समस्या कम होती है. रात में पुदीना का सेवन पेट को शांत करता है और नींद भी बेहतर आती है.
अदरक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-नॉजिया गुणों के लिए जाना जाता है. इसमें मौजूद gingerol पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है और पेट की सूजन को कम करता है. अदरक पाचन को तेज करता है और पेट में जमा गैस को बाहर निकालता है. अजवाइन पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में बेहद कारगर है. यह पेट की एसिडिटी को संतुलित करता है और indigestion, गैस, ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को कम करता है. इसके एंजाइम्स पेट के अल्सर और आंतों की सूजन में भी राहत देते हैं.
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18… और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-alaya-f-shares-nighttime-detox-drink-for-relief-from-bloating-ws-kl-9892525.html







