Monday, February 16, 2026
30 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Punjabi dessert recipe। पंजाबी मिठाई मखंडी हलवा रेसिपी


Makhandi Halwa Recipe: मिठाई प्यार करने वालों के लिए पंजाब हमेशा से खास जगह रहा है. यहां के पकवान सिर्फ पेट नहीं भरते, दिल भी खुश कर देते हैं. लस्सी, पिन्नी, जलेबी, मलाई वाली फीरनी… इन सबके बीच एक नाम और भी चमकता है-मखंडी हलवा. यह हलवा देखने में साधारण लगता है, लेकिन इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि पहली बार चखने वाला भी पूछ उठता है, “ये कैसे बनाया?” इसकी सबसे खास बात है इसका टेक्सचर, जो न तो ज्यादा मुलायम होता है और न ही बहुत सूखा. हर चम्मच में सूजी के दाने महसूस होते हैं और दूध की मलाईदार खुशबू एक अलग ही मजा देती है. आमतौर पर घरों में सूजी का हलवा पानी या दूध मिलाकर तुरंत बना लिया जाता है, लेकिन मखंडी हलवे की तैयारी थोड़ी अलग होती है. इसमें सूजी को भूनने से पहले दूध में भिगोया जाता है, जिससे वह फूलकर नरम हो जाती है और पकते समय उसमें एक शानदार मलाईदार स्वाद आता है. यही स्टेप इसे बाकी हलवों से अलग करता है. इसके अलावा इस हलवे की मिठास भी खास होती है, क्योंकि चीनी को सीधे डालने के बजाय घी में हल्का कैरामलाइज किया जाता है. इससे हलवे का रंग सुनहरा हो जाता है और मिठास में एक गहरा फ्लेवर आता है, जो मुंह में जाते ही घुल जाता है, अगर आप भी कुछ अलग और शानदार मिठाई बनाने की सोच रहे हैं, तो यह पंजाबी स्टाइल मखंडी हलवा आपके लिए परफेक्ट है. इसे बनाना मुश्किल नहीं है, बस कुछ छोटे स्टेप सही तरीके से फॉलो करने हैं और फिर देखिए, घर में सब इसकी तारीफ करते नहीं थकेंगे.

मखंडी हलवा बनाने के लिए सामग्री (2 लोगों के लिए)
-सूजी:आधा कप
-दूध:2 कप
-देसी घी:आधा कप
-चीनी:1 कप
-इलायची पाउडर:आधा चम्मच
-काजू, बादाम या पिस्ता बारीक कटे

मखंडी हलवा बनाने की आसान विधि
-सबसे पहले एक बड़े बाउल में सूजी लें और उसमें 2 कप दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें. इस मिश्रण को ढककर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. यही सबसे जरूरी स्टेप है, क्योंकि इसी से हलवे का टेक्सचर शानदार बनेगा.

-इसके बाद एक भारी तले वाली कड़ाही में घी गरम करें. जब घी हल्का गरम हो जाए, तो उसमें दूध में भीगी सूजी डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें. ध्यान रखें कि आंच तेज न हो, वरना सूजी नीचे से चिपककर जल सकती है.

-लगभग 15-20 मिनट भूनने के बाद सूजी का रंग हल्का सुनहरा हो जाएगा और खुशबू आने लगेगी. इस स्टेज पर गैस बंद कर दें और 3-4 मिनट तक इसे चलाते रहें, ताकि सूजी पैन के तले में चिपके नहीं.

-अब एक दूसरी कड़ाही लें और उसमें चीनी के साथ थोड़ा घी डालकर धीमी आंच पर पकाएं. चीनी धीरे-धीरे पिघलनी शुरू होगी और उसका रंग बदलकर हल्का भूरा हो जाएगा. ध्यान रखें कि चीनी ज्यादा गहरी न हो, वरना हलवे का स्वाद कड़वा लग सकता है.

-जैसे ही चीनी कैरामलाइज हो जाए, इसमें भूनी हुई सूजी सावधानी से डालें और लगातार चलाते रहें. यह स्टेप थोड़ा ध्यान मांगता है, क्योंकि इस दौरान गांठें बनने का खतरा रहता है, अगर मिश्रण थोड़ा गाढ़ा लगे तो थोड़ा घी और डाल सकते हैं.

-हलवे को पकाते रहें जब तक कि वह कड़ाही के किनारे छोड़ने न लगे. पकने के बाद सूजी के दाने फूलकर दानेदार बनावट ले लेते हैं, जो इस हलवे की पहचान है.

-अब इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालकर अच्छी तरह मिला लें. चाहे तो ऊपर से थोड़ा घी डालकर और भी रिच फ्लेवर पा सकते हैं.

Makhandi Halwa recipe

परोसने का तरीका
यह हलवा गर्म ही सबसे अच्छा लगता है. आप इसे रोटी या पूरी के साथ भी परोस सकते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इसे अकेले ही खाना पसंद करते हैं, अगर घर पर मेहमान आए हों या अचानक मीठा खाने का मन कर जाए, तो यह मिष्ठान सबको बेहद पसंद आएगा.

Makhandi Halwa recipe

उपयोगी टिप्स
-अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ा केसर पानी या केसर दूध भी मिला सकते हैं.
-चीनी कम या ज्यादा अपनी पसंद के अनुसार रखें.
-घी की क्वालिटी जितनी बढ़िया होगी, फ्लेवर उतना शानदार होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-makhadi-halwa-recipe-with-milk-and-semolina-kaise-banaye-jane-step-by-step-ws-ekl-9892469.html

Hot this week

Topics

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

दीपिका पादुकोण स्टाइल रसम राइस रेसिपी आसान तरीका और खास टिप्स.

दीपिका पादुकोण कई इंटरव्यू और सोशल मीडिया वीडियोज़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img