Monday, February 16, 2026
19 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Sri Chakra Maha Meru Temple Know History and Importance of Worlds largest Chakra Mandir | इस मंदिर में चढ़ाया गया हर प्रसाद बनता है जरूरतमंदों का भोजन, मूर्ति नहीं सृष्टि से जुड़े खास चक्र की होती है पूजा


Last Updated:

भारत में कई मंदिर हैं, जो अपने रहस्य और इतिहास की वजह से काफी प्रसिद्ध हैं लेकिन तमिलनाडु में एक ऐसा मंदिर है, जो मूक प्राणियों और जरूरतमंदों के लिए दूसरा घर बना हुआ है. साथ ही इस मंदिर में अर्पित किए जाने वाली कोई भी चीज बेकार नहीं जाती. आइए जानते हैं इस मंदिर की खास बातें…

इस मंदिर में मूर्ति नहीं सृष्टि से जुड़े खास चक्र की होती है पूजा, जानें रहस्य

देश भर में बने सभी देवी-देवताओं के मंदिर आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं. मंदिरों की मान्यता भक्तों को मंदिर तक ले आती है, जहां वे अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए पूजा-अर्चना करवाते हैं. तमिलनाडु के होसुर में बना मंदिर आस्था के साथ-साथ मूक प्राणियों और जरूरतमंदों के लिए दूसरा घर है, जहां उनके लिए भोजन की व्यवस्था भी हो जाती है. इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां अर्पित किए जाने वाले पानी-दूध से लेकर फल-मिठाई तक कुछ बर्बाद नहीं होता है. मान्यता है कि इस मंदिर में दर्शन करने मात्र से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और दान-पुण्य करने का अवसर भी मिलता है. आइए जानते हैं इस मंदिर के बारे में खास बातें…

कुंडली के चार्ट की तरह दिखता है मंदिर
तमिलनाडु के होसुर में गोकुल नगर में ब्रह्मा हिल्स रोड के पास पहाड़ी पर श्री चक्र मंदिर बना है. ये मंदिर अपनी आस्था के लिए तो प्रसिद्ध है ही, साथ ही मानवता का भी जीता-जागता उदाहरण है. मंदिर में एक गोल, पत्थर पर बने चक्र की पूजा होती है, जिसे एशिया के सबसे बड़े श्री चक्र मंदिरों में एक माना जाता है. चक्र पर कई रेखाएं बनी हैं, जो देखने में कुंडली के चार्ट की तरह दिखती हैं.

मानव शरीर के सात चक्र
मंदिर में बना चक्र ब्रह्मांड के त्रिपक्षीय विभाजन को दिखाता है जिसमें पृथ्वी, वायुमंडल और सूर्य शामिल हैं. माना जाता है कि इस मंदिर में पूजा-पाठ करने से जीवन के सारे दोष और आने वाले संकट टल जाते हैं. इस चक्र को शरीर, श्वास और चेतना से भी जोड़ा गया है, जिसमें गर्दन से सिर तक, गर्दन से नाभि तक और नाभि से निचले धड़ को शामिल किया गया है. इन्हें मानव शरीर के सात चक्रों से जोड़कर देखा गया है.

मंदिर की कोई भी चीज बेकार नहीं जाती
मंदिर की खास बात ये है कि इस मंदिर में चक्र और अन्य देवी-देवताओं पर चढ़ाया गया जल और पानी या फल कभी बेकार नहीं जाते हैं. चक्र के नीचे से एक भूमिगत पाइप लगाया गया है, जिससे चक्र पर चढ़ाया गया दूध बाहर पशुओं के लिए रखी बाल्टी में जाता है. दूध और जल को आवारा कुत्तों, गाय और पक्षियों में वितरित किया जाता है. मंदिर में चढ़ने वाले सभी फल और मिठाई जरूरतमंदों में बांट दिए जाते हैं.

नहीं रहता कोई भी प्राणी भूखा
मंदिर की अनूठी व्यवस्था मानवीय पूजा-अर्चना से परे, पशुओं के प्रति गहरी दयालुता की सोच को दिखाती है. मंदिर का संचालन करने वाले लोग ये सुनिश्चित करते हैं कि जानवरों को ताजा और पौष्टिक भोजन मिले. इसी वजह से मंदिर के बाहर रहने वाला हर जरूरतमंद शख्स और प्राणी कभी भूखा नहीं रहता.

authorimg

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

इस मंदिर में मूर्ति नहीं सृष्टि से जुड़े खास चक्र की होती है पूजा, जानें रहस्य

Hot this week

Topics

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

दीपिका पादुकोण स्टाइल रसम राइस रेसिपी आसान तरीका और खास टिप्स.

दीपिका पादुकोण कई इंटरव्यू और सोशल मीडिया वीडियोज़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img