Last Updated:
Khappar Pitha Recipe: झारखंड का यह पारंपरिक व्यंजन बिना तेल, मसाला, लहसुन,प्याज के सिर्फ चावल को पीसकर मिट्टी के बर्तन में तैयार किया जाता है. सादगी से बना यह देसी पकवान स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है.

ठंड के दिनों में खासकर यह झारखंड का पारंपरिक पकवान बनाई जाती है. अलग-अलग जगह पर इस पकवान का नाम भी अलग-अलग है. झारखंड में इस पकवान को कही खप्पर पीठा कहते हैं तो कहीं पनेस्का वही इस पकवान को छत्तीसगढ़ मे आटे का साट कहते है. इस पकवान को बनाने के लिए सिर्फ एक ही चीज की जरूरत है वह चावल है. ना कोई तेल, ना कोई मसाला,ना कोई प्याज कोई लहसुन. सिर्फ चावल को पीसकर या पकवान तैयार किया जाता है. फिर चाहे आप इसे दूध, दही के साथ इस पकवान का लुफ्त उठा सकते हैं.

अगर आप भी घर में पनिष्का बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको रेसिपी और सामग्री के बारे में बताने जा रहे हैं.पनिष्का बनाने के लिए सबसे पहले आपको दो चीजों की जरूरत पड़ सकती है.एक मिट्टी के कुछ बर्तन जिससे खप्पर कहते है, खप्पर को ढकने के लिये ढक्क्न जिसमे पनेस्का बनाया जाएगा और दूसरा चावल जिससे पनेस्का त्यार किया जाएगा.

सबसे पहले आप चावल को अच्छी तरह से 7 से 8 घंटे पानी में भिगोकर रख ले. 7 से 8 घंटे पानी में भेजने के बाद चावल को अच्छी तरह से तो लिए पर सूखने के लिए दे दें. जब चावल सुख जाए तो उसको मिक्सी में अच्छी तरह से एकदम महिन आटे की तरह पीस लें.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

चावल पीसने के बाद उसको और नरम करने के लिए कढ़ाई में चावल के आटे को चढ़ाए और थोड़ी देर बिना तेल घी दिए हुए सुख कढ़ाई में भुने. इससे आटे मे जो भी नमी है वह खत्म हो जाएगी. भूनने के बाद अब चावल के आटे को छलनी से छान ले. इससे जो मोटा आटे की गुठलीया है वह अलग हो जाएगा.

अब चावल के आटे में गर्म पानी डाले और पहले मोटा बैटर त्यार करे.फिर हाथ से 4 से 5 मिनट तक आटे को मसलते रहे. फिर धीरे धीरे पानी डालकर एक पतला बैटर तैयार करे. फिर उस घोल को 20 से 25 मिनट तक ढककर रख दें. अब मिट्टी का बर्तन जिसे खपरी भी बोलते है, उसे गैस पर चढ़ाये और तैयार किया गया बैटर डब्बू से मिट्टी के खपरी मे डाले.

ध्यान रहे मिट्टी का बर्तन एकदम गर्म हो जाए. उसके बाद गैस को लौ फेम मे कर ले तभी चावल के बैटर को डाले.बैटर को डालने के बाद दो से तीन मिनट तक रहने दे. धीरे-धीरे वह पक जाएगा फिर उसको उठाये.

इसी तरह से सारे बैटर से पनेस्का, खप्पर पीठा, ढकनेसर तैयार कर लें. फिर आप इससे मीठा या नमकीन दोनों रूप में खा सकते है.

अगर आपको मीठा के रूप में खाना है तो दूध को गर्म कर उसमें गुड़ मिलाकर रखें. इस पनेस्का को डालकर खा सकते है. अगर आप नमकीन के रूप में खाना चाहते हैं तो दही या मट्ठे में जीरा और मिर्च भूनकर डाल दें. साथ ही नमक डालकर नमकीन के रूप में इस खप्पर पीठा या पनेष्का को खा सकते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-traditional-khappar-pitha-recipe-from-jharkhand-special-winter-dish-local18-ws-l-9895639.html







