Last Updated:
Aaj ka Vrishchik Rashifal 27 November: आज वृश्चिक राशिवालों के लिए खास उतार-चढाव लेकर आया है. सुबह का समय लाभकारी रहेगा. वहीं दांपत्य जीवन में मतभेद और तनाव की स्थिति हो सकती है. साथ ही शत्रुनाश का योग भी बन रहा है. जानिए क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य.
दरभंगा: 27 नवंबर 2025 का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए खास ज्योतिषीय उतार-चढ़ाव लेकर आया है. दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ.कुणाल कुमार झा के अनुसार, सुबह का समय अत्यंत लाभकारी रहेगा, क्योंकि चंद्रमा तृतीय भाव में रहकर साहस, प्रतिष्ठा और कार्यों में सफलता देगा. लग्न में सूर्य की स्थिति स्थान परिवर्तन या कामकाज में बाधा पैदा कर सकती है. दांपत्य जीवन में मंगल और शुक्र का प्रभाव मतभेद और तनाव का संकेत देता है. वहीं, शनि-राहु का साथ शत्रुओं की संख्या बढ़ा सकता है, लेकिन शुक्र शत्रु नाश का योग भी बना रहा है.
उनके अनुसार, 27 नवंबर गुरुवार के दिन दिन का प्रथम भाग द्वितीय चंद्रमा के प्रभाव से लाभकारी योग बनाता है. क्योंकि चंद्रमा तृतीय भाव में स्थित है, जो सहज भाव माना जाता है. यह स्थिति सुबह 11:00 बजे तक बनी रहेगी. लेकिन 11:00 बजे के बाद चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करता है, जो कि रोगकारक योग उत्पन्न करता है. साथ ही, लग्न में सूर्य की उपस्थिति स्थानहानिकारक योग बना रही है. मंगल और शुक्र के लग्न में होने से दांपत्य जीवन में मतांतरण, क्लेश और उग्रता के योग बन रहे हैं. जिससे मानसिक भटकाव और परस्त्री की ओर आकर्षण जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं.
इसके अलावा, केतु कर्मस्थ होने के कारण शोकाकुलता की अनुभूति होगी. शनि एवं राहु के चतुर्थ भाव में होने से शत्रुओं की संख्या और प्रभाव में वृद्धि हो सकती है. हालांकि, लग्न में शुक्र की उपस्थिति शत्रु नाश की संभावना बढ़ाती है. बृहस्पति का भाग्य भाव में उच्चस्थ होकर अशुभ प्रभावों को कम करने में सहायक बताया गया है. यह दिन धार्मिकता, दान-पुण्य कार्यों में रुचि और गंगा स्नान हेतु शुभता का सूचक है.

डॉक्टर झा सलाह देते हैं कि वृश्चिक राशि के जातकों को आज पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए. साथ ही, पीले रंग के फल, यज्ञोपवीत, आभूषण किसी ब्राह्मण को दान करें तथा शिव सहस्रनाम स्तोत्र, वाल्मीकि कृति सुंदरकांड और दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें. ऐसा करने से अशुभताओं में कमी आएगी और दिन शुभ होगा. इस प्रकार, 27 नवंबर का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए मिश्रित योग लेकर आया है. जहां कुछ ग्रह स्थिति लाभकारी हैं और कुछ समस्याएं उत्पन्न कर सकती हैं. उचित उपायों और सतर्कता से इस दिन को सकारात्मक बनाया जा सकता है.
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और Bharat.one तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और Bharat.one तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-vrishchik-rashifal-27-november-2025-scorpio-horoscope-in-hindi-astrological-yoga-for-vrishchik-local18-ws-ekl-9896528.html

















