Last Updated:
Best National Parks For Tiger Sightings Winter: अगर आप जंगल सफारी का आनंद उठाना चाहते हैं तो विंटर का मौसम बेस्ट होता है. आप इस इस मौसम में साइटिंग एडवेंचर उठा सकते हैं और बाघ, बब्बर शेर जैसे खतरनाक जानवरों को काफी करीब से गुजरते या शिकार करते देख सकते हैं. दूर से सुनाई देती बाघ की दहाड़ ही सफारी को रोमांचक बना देती है. तो चलिए हम आपको बताते हैं भारत के 5 सफारी पार्क जहां आप विंटर में साइंटिंग का मजा ले सकते हैं.

सबसे पहले बात करते हैं रणथंभौर नेशनल पार्क (Ranthambore National Park, Rajasthan) की. यहां हर दिन टाइगर दिखने की खबरें बढ़ रही हैं. कभी झील के किनारे कोई बाघ आराम करता दिख जाता है, तो कभी जंगल के पुराने किले के पास तेंदुआ अचानक नजर आ जाता है. पर्यटकों के लिए यह जगह सर्दियों में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है.

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क (Jim Corbett National Park, Uttarakhand) का माहौल भी इन दिनों बहुत जीवंत है. सुबह-सुबह हाथियों का झुंड रास्ता पार करता दिख जाए तो हैरानी नहीं होती. धिकाला जोन में लोग टाइगर, हिरण और कई रंग-बिरंगे पक्षियों की झलक आसानी से देख पा रहे हैं. कॉर्बेट बर्ड लवर्स के लिए इस मौसम में स्वर्ग जैसा बन जाता है.

अब आते हैं बांधवगढ़ नेशनल पार्क (Bandhavgarh National Park, Madhya Pradesh) पर, जो टाइगर साइटिंग के लिए हमेशा फेमस रहा है. इस बार भी यहां लगातार टाइगर देखने की रिपोर्ट आ रही है. कई पर्यटकों ने बताया कि एक ही सफारी में दो से तीन बाघ दिख गए. यहां का शांत जंगल और खूबसूरत घाटियां सफारी को और खास बना देती हैं.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

कान्हा नेशनल पार्क (Kanha National Park, Madhya Pradesh) में तो सर्दियों का नज़ारा ही अलग होता है. खुले मैदानों में बारहसिंघा के बड़े-बड़े झुंड दौड़ते हुए दिख जाते हैं. कई बार दूर से टाइगर की चाल भी दिख जाती है. यहां का हर मोड़ किसी कहानी जैसा लगता है. परिवार और बच्चों के लिए यह पार्क सबसे बढ़िया माना जाता है.

गिर नेशनल पार्क (Gir National Park, Gujarat) की तो बात ही अलग है, क्योंकि यही एशियाई शेरों का घर है. इस सीजन कई सफारियों में शेर सड़क किनारे बैठे मिले, जिससे गाड़ियों को रुकना पड़ा. शेरों का इतना नज़दीक से दिखना लोगों के लिए किसी फिल्म जैसा अनुभव होता है.

इस बार इन सभी पार्कों में एक जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं. ठंड की वजह से जानवर धूप लेने और पानी पीने के लिए ज़्यादा बाहर निकल रहे हैं. इसी वजह से साइटिंग पहले से बेहतर हो गई है. गाइड्स भी कह रहे हैं कि “इस बार जंगल काफी एक्टिव है.”

कुल मिलाकर, सर्दियों में भारत के जंगल अपने सबसे खूबसूरत और रोमांचक रूप में नजर आते हैं. चाहे आप बाघ देखना चाहते हों, हाथियों की चाल, शेरों का रुतबा या बस जंगल की शांति, इन पांचों सफारी पार्क में इस मौसम में आप जरूर जाने का प्लान बनाएं. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-best-national-parks-for-tiger-sightings-winter-ranthambore-corbett-bandhavgarh-5-must-visit-wildlife-destinations-in-india-ws-l-9902109.html

















