Home Travel न्यू ईयर के मौके पर रेलवे घुमाएगा साउथ इंडिया, इतने लोगों की...

न्यू ईयर के मौके पर रेलवे घुमाएगा साउथ इंडिया, इतने लोगों की बुकिंग पर मिल रही है छूट, बिहार के लोगों के लिए बेहतरीन मौका

0
1


पटना: न्यू ईयर के मौके पर लोग अपने बजट और समय के हिसाब परिवार और दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं. इस बार नए साल पर अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप साउथ इंडिया और चार धाम की यात्रा कर सकते हैं. इसके लिए आइआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लाया है. इस पैकेज के तहत आप दक्षिण भारत के पावन धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं. इसके लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 18 जनवरी को बेतिया से रवाना होगी. यह यात्रा कुल 14 रात और 15 दिनों की रहेगी, जिसमें श्रद्धालु दो धाम रामेश्वरम और जगन्नाथ पुरी के साथ कई बड़े तीर्थस्थलों का दर्शन कर सकेंगे.

इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन
आइआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि इस विशेष पर्यटन ट्रेन का रूट बेतिया से शुरू होकर रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, पटना जंक्शन, बख्तियारपुर, किऊल और जसीडीह सहित बिहार के प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगा. इन जगहों से लोग इस ट्रेन में सवार हो सकते हैं और वापसी में उतर भी सकते हैं.

कहां-कहां घुमाया जायेगा
यात्रा में श्रद्धालुओं को तिरुपति बालाजी, पद्मावती मंदिर, रामेश्वरम स्थित रामनाथस्वामी ज्योतिर्लिंग, मदुरै का मीनाक्षी अम्मन मंदिर, कन्याकुमारी मंदिर और विवेकानंद रॉक मेमोरियल, तिरुवनंतपुरम के पद्मनाभस्वामी मंदिर, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग और पुरी स्थित श्रीजगन्नाथ धाम का दर्शन कराया जायेगा.

10 लोगों के ग्रुप बुकिंग पर 750 रुपये की छूट
राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्लीपर, 3 एसी और 2 एसी कोच उपलब्ध कराए गए हैं. स्वच्छ शाकाहारी भोजन, होटल में रहने को व्यवस्था, स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, ऑनबोर्ड सुरक्षा और यात्रा बीमा को पैकेज में शामिल किया गया है. ट्रेन में एक मेडिकल प्रैक्टिशनर भी मौजूद रहेगा. ग्रुप यात्रा को बढ़ावा देने के लिए 10 या अधिक लोगों की ग्रुप बुकिंग पर प्रति यात्री 750 रुपये की छूट दी जाएगी.

कितना है किराया
अगर आप स्लीपर क्लास में यात्रा करना चाहते हैं तो आपको ₹27,535 प्रति व्यक्ति, 3 एसी में₹37,500 प्रति व्यक्ति और 2 एसी में ₹51,405 प्रति व्यक्ति किराया देना होगा. अलग-अलग श्रेणी के अनुसार सुविधाएं मिलेंगी. यात्रा की पूरी जानकारी और बुकिंग विकल्प आइआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. विशेष जानकारी के लिए पटना के बिस्कोमान में स्थित आइआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-irctc-tour-package-for-south-india-two-dham-bharat-gaurav-tourist-train-starts-from-betia-local18-ws-l-9905007.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here