दिल्ली : राजधानी दिल्ली का मशहूर त्रिवेणी कला संगम इन दिनों आयरिश स्वाद से महक रहा है. यहां चल रहा आयरिश फूड फेस्टिवल लोगों को आयरलैंड की पारंपरिक रेसिपियों का अनोखा अनुभव दे रहा है. 17 नवंबर से शुरू हुआ यह उत्सव 30 नवंबर तक चलेगा, जिसमें हर दिन अलग-अलग आयरिश डिशों की खुशबू और स्वाद लोगों को अपनी ओर खींच रही है.
परंपरा और स्वाद का अनोखा संगम
फूड फेस्टिवल की खासियत यह है कि यहां आयरलैंड की सैकड़ों साल पुरानी रेसिपियों को बिल्कुल उसी असली फ्लेवर में परोसा जा रहा है. ताजा बेक्ड ब्रेड, भरपूर सब्जियों से बना स्ट्यू, मुलायम स्वीट डिशेज और अपने अनोखे मसालों से बना चिकन ये सब मिलकर दिल्लीवासियों को एक अलग ही स्वाद दे रहा है.
जानें फेस्टिवल का स्पेशल मेन्यू
फूड फेस्टिवल में पेश कुछ खास आयरिश डिशेज हैं. पारंपरिक आयरिश ब्राउन लोफ, जिसे यीस्ट और जौ से तैयार किया जाता है. इसे मक्खन के साथ परोसा जाता है. बेकिंग सोडा से बना यह आयरिश ब्रेड हल्का और स्वाद में बेहद अलग होता है. आयरिश सलाद ताजी पत्तेदार सब्जियों, उबले अंडों, टमाटर और पिकल्ड बीटरूट से बनी यह सलाद हेल्दी और रंगीन दोनों है.
वहीं, Beetroot Soup क्रीमी वेलवेटी सूप, जिसमें चुकंदर के साथ क्रीम और घी का हल्का सा स्वाद शामिल है. साथ ही Irish Stew पोटैटो, कैरट, हरी सब्जियों और मसालों में धीमी आंच पर पकाया गया पारंपरिक आयरिश स्ट्यू फेस्टिवल का स्टार डिश है. Chicken Casserole चिकन और सब्जियों से बना यह बेक्ड डिश अपने सौम्य स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए मशहूर है. इसके अलावा Apple & Fruit Crumble Tart मीठे प्रेमियों के लिए खास, सेब और सूखे फलों से बना क्रम्ब टार्ट जिसे गर्मागर्म परोसा जाता है.
जानें खाने की कीमतें
फेस्टिवल में आयरिश डिशेज किफायती रेट पर मिल रही हैं. ब्रेड वैरायटी ₹50–₹60, सलाद और सूप ₹180–₹240. जबकि स्ट्यू और चिकन कैसरोल जैसे मुख्य व्यंजन ₹460–₹480 में हैं. डेजर्ट में एप्पल क्रम्बल टार्ट लगभग ₹180 का है.
खाने के शौकीनों के लिए बेहतरीन मौका
अगर आप अलग तरह के स्वाद के शौकीन हैं, तो यह फेस्टिवल आपके लिए ही है. यहां हर प्लेट सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि आयरिश संस्कृति और परंपरा का अनुभव कराती है. घूमने, कला देखने और खाने का ऐसा कॉम्बो दिल्लीवासियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है.
जानें कब तक मिलेगा आयरिश फूड का संगम
ये फूड फेस्टिवल दिल्ली के त्रिवेणी कला संगम मंडी हाउस में लगा हुआ है. जो की 14 तारीख से लेकर 30 नवंबर तक चलेगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-irish-food-festival-flavors-at-triveni-kala-sangam-delhi-local18-ws-kl-9905290.html






