Last Updated:
5 Worst Cooking Oils in India: खाना बनाने के लिए आप कई तरह के तेल का इस्तेमाल करते होंगे जैसे सरसों का तेल, जैतून तेल, नारियल तेल आदि. सभी का इस्तेमाल किचन में भोजन पकाने के लिए किया जाता है. कुछ तेल स्किन, बालों को हेल्दी रखने में भी काफी फायदेमंद होते हैं. कुकिंग ऑयल में सरसों, रिफाइंड ऑयल का आमतौर पर लोग ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, किसी भी तेल की क्वालिटी, सेहत पर होने वाले फायदे-नुकसान को जांच-परख कर ही इस्तेमाल करना चाहिए. कुछ तेल ऐसे हैं, जिन्हें सेहत के लिए अनहेल्दी बताया गया है. मास्टर शेफ पंकज भदौरिया के अनुसार, अगर आप खाना बनाने के लिए इन 5 तेलों का इस्तेमाल करते हैं, तो तुरंत बंद कर दीजिए, जानिए इनके नाम और नुकसान.

1. पाम या ताड़ का ऑयल (palm oil)- क्या आप जानते हैं कि स्ट्रीट फूड में सबसे ज्यादा ताड़ के तेल यानी पाम ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है? इसमें सैचुरेटेड फैट बहुत अधिक होता है, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल का लेवल बढ़ सकता है. यह हार्ट डिजीज के जोखिम को बढ़ा सकता है. आर्टरीज में प्लाक जमने से ब्लड सर्कुलेशन बाधित हो सकता है, ऐसे में हार्ट को काम करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है.

2. ब्लेंडेड वेजीटेबल ऑयल (Blended vegetable oil)- वेजीटेबल ऑयल को बनाने के लिए कई दूसरे तेल जैसे कनोला ऑयल, कॉर्न ऑयल, पाम ऑयल की मिलावट अक्सर की जाती है. ये बहुत अधिक प्रॉसेस्ड और रिफाइन होते हैं. इनमें ओमेगा 6 फैटी एसिड बहुत ही अधिक होता है. ये इंफ्लेमेशन को प्रमोट कर सकते हैं, यदि आप अधिक मात्रा में खाते हैं. इससे हार्ट की सेहत बिगड़ सकती है.

3. कॉर्न ऑयल (corn oil)- इस तेल का सेवन करते हैं, तो आज ही इस्तेमाल करना बंद कर दें. कॉर्न ऑयल में पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड भरे होते हैं, जिसे आपको अधिक सेवन करने से बचना चाहिए.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

4. सूरजमुखी तेल (sunflower oil)- सनफ्लावर ऑयल का इस्तेमाल काफी लोग करते हैं और लोगों को लगता है कि ये सेहत के लिए हेल्दी ऑयल है, लेकिन ये भी सेहत के लिए अनहेल्दी है. इसमें ओमेगा 6 फैटी एसिड भरे हुए होते हैं. यदि आप इसका सेवन प्रतिदिन करते हैं तो ये इंफ्लेमेशन के साथ ही अन्य सेहत संबंधित समस्याओं को जन्म दे सकता है.

5. राइस ब्रान ऑयल (rice bran oil)- चावल की भूसी का तेल आप किचन में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं तो छोड़ दें ऐसा करना. इसमें भी ओमेगा 6 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं. ये बहुत ही अधिक रिफाइंड और प्रॉसेस्ड ऑयल होता है. इसे प्रॉसेस करने के लिए Hexane नाम का एक केमिकल इस्तेमाल किया जाता है. यह काफी खतरनाक हो सकता है, जब आप इसका अत्यधिक मात्रा में सेवन करते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-5-worst-cooking-oils-in-india-must-not-cook-your-food-in-these-oil-know-harm-side-effects-on-health-in-hindi-9905726.html






