Home Uncategorized दिसंबर में सनातन पर्वों की झड़ी! मोक्षदा एकादशी से पौत्रदा एकादशी तक जानें कब

दिसंबर में सनातन पर्वों की झड़ी! मोक्षदा एकादशी से पौत्रदा एकादशी तक जानें कब

0
5


हिन्दू धर्म में हर तिथि हर वार का अत्यधिक महत्व शास्त्रों में बताया गया है. इसी प्रकार दिसम्बर माह की शुरुआत होनें वाली है. इस दौरान इस माह में त्योहारों की झड़ी लगने वाली है. जिसमें आज 1 दिसम्बर को ही व्रत रखने से मोक्ष की प्राप्ति होंगी. क्युकि इस दिन मोक्षदा एकादशी है. फिर गीता जयंती, अन्नपूर्णा जयंती, धनु संक्रांति, खरमास आदि कई महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाएंगे.

आईए उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि दिसम्बर महीने के व्रत और त्यौहार कौन-कौन से हैं. साथ ही हम जानेंगे दिसम्बर महीने के किस तिथि को कौन सा त्यौहार आएगा. दिसम्बर माह में आने वाले व्रत एवं त्यौहारों की जानकारी नीचे दी जा रही है.

दिसम्बर माह के व्रत एवं त्यौहार
दिसंबर का महीना धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. पूरे माह में कई व्रत, पर्व और पावन तिथियाँ आने वाली हैं, जो जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य का संचार करती हैं.

1. दिसंबर, सोमवार को मोक्ष प्रदान करने वाली मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती का पावन योग बन रहा है.

2. दिसंबर, मंगलवार को प्रदोष व्रत का विशेष महत्व रहेगा.

4. दिसंबर, गुरुवार को अन्नपूर्णा जयंती, दत्तात्रेय जयंती और मार्गशीर्ष पूर्णिमा का त्रिवेणी संगम पड़ेगा.

5. दिसंबर, शुक्रवार से पौष माह की शुरुआत होगी.

7. दिसंबर, रविवार को अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा.

15. दिसंबर, सोमवार को सफला एकादशी का शुभ अवसर है.

16. दिसंबर, मंगलवार को धनु संक्रांति तथा खरमास की शुरुआत होगी.

17. दिसंबर, बुधवार को एक बार फिर प्रदोष व्रत आएगा.

19. दिसंबर, शुक्रवार को पौष अमावस्या रहेगी.

24. दिसंबर, बुधवार को विनायक चतुर्थी का व्रत किया जाएगा.

27. दिसंबर, शनिवार को गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई जाएगी.

30. दिसंबर, मंगलवार को पौष पुत्रदा एकादशी का पर्व है.

31. दिसंबर, बुधवार को वर्ष का समापन बैकुंठ एकादशी के अत्यंत शुभ योग के साथ होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here