Weekly Lucky Numerology 1 to 7 December 2025 : अंक शास्त्र की साप्ताहिक गणना के अनुसार, दिसंबर का पहला सप्ताह 1 से 7 दिसंबर तक 5 मूलांक वालों की किस्मत के दरवाजे खुलने वाले हैं. दरअसल इस सप्ताह 3 अंक के स्वामी गुरु ग्रह वक्री अवस्था में गोचर करेंगे तो 5 अंक के स्वामी बुध ग्रह वक्री अवस्था में ही वृश्चिक राशि में प्रवेश करने वाले हैं. साथ 1 अंक के स्वामी सूर्य ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ग्रहों का परिवर्तन 5 अंक के जातकों के लिए के लिए कल्याणकारी रहने वाला है. इन मूलांक वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और सभी निर्णय आसानी से ले पाएंगे. आइए जानते हैं दिसंबर का पहला सप्ताह इन मूलांक वालों के लिए कैसा रहने वाला है…
मूलांक 1 का साप्ताहिक अंक ज्योतिष
किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों को मूलांक 1 होता है और दिसंबर का पहला सप्ताह मूलांक 1 वालों के लिए काफी अच्छा रहेगा. आप रिश्तों को मजबूत बनाने और जीवन में स्थिरता लाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे. सितारे कहते हैं कि इस सप्ताह आप जीवन में कुछ ऐसा अद्भुत करेंगे, जो आपके व्यक्तित्व को बदल देगा. आगे आने वाले अवसरों के लिए उत्साहित रहें और जो अभी करने की जरूरत है, उसे पूरा करेंगे. इस बीच, जीवन द्वारा दी जा रही खुशी के छोटे-छोटे पलों का आनंद लें. आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छे संबंधों की उम्मीद कर सकते हैं. वे ना केवल कठिन समय में आपकी मदद करेंगे, बल्कि आपके करियर को भी सहारा देंगे. मूलांक 1 वाले दिसंबर के पहले सप्ताह रिश्तेदारों के साथ कुछ मजेदार योजना बनाएंगे, जिससे आपको भविष्य में अच्छा धन लाभ होगा. इस मूलांक वाले नौकरी पेशा जातकों के लिए दिसंबर का पहला सप्ताह अच्छा रहेगा, ऑफिस में अधिाकरियों द्वारा आपकी क्षमताओं को पहचाना जाएगा और आपको नए प्रोजेक्ट मिलने की अच्छी संभावना बन रही है.छात्रों के लिए भी प्रतियोगी क्षेत्रों में अच्छा समय बीतेगा.
मूलांक 4 का साप्ताहिक अंक ज्योतिष
किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 है और दिसंबर का पहला सप्ताह मूलांक 4 वालों के लिए शानदार रहने वाला है. इस सप्ताह मूलांक 4 वालों को धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे और जीवन में शांति व सुकून मिलेगा. पर्सनल लाइफ में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग भी करेंगे. अब समय है अपनी सफलता और परिवार को एकजुट करने के तरीकों का जश्न मनाने का. इतने कम समय में इतनी ऊंची आकांक्षाएं हासिल करना काबिले तारीफ है. आपको खुद पर गर्व होना चाहिए और अपने अच्छे काम को जारी रखना चाहिए. अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करें. नौकरी पेशा और कारोबारियों के लिए दिसंबर का पहला सप्ताह अच्छा रहेगा और अटके हुए कई कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे. भाई-बहन आपसे महत्वपूर्ण बातें साझा करने का प्रयास करेंगे और सभी की मदद के लिए आगे रहेंगे.
मूलांक 5 का साप्ताहिक अंक ज्योतिष
किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है और दिसंबर का पहला सप्ताह मूलांक 5 वालों के लिए शुभ रहने वाला है. दिसंबर के पहले सप्ताह मूलांक 5 वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. इस सप्ताह आपके बढ़ते आत्मविश्वास और कुछ नया करने के दृढ़ संकल्प के कारण फायदेमंद रहेगा. लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे और अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखेंगे. आप जानते हैं कि आप मुश्किलों को पार कर सकते हैं और जीवन में कुछ भी कर सकते हैं. इस सप्ताह सकारात्मक चीजों पर ध्यान देंगे और अपने प्रियजनों के प्रति आभारी रहेंगे. इस सप्ताह आपको परिवार के सदस्यों का ध्यान रखने की जरूरत है, वे आपका भला चाहते हैं. आपको उनके इरादों को समझने और आगे के जीवन का आनंद लेने के लिए उनका ध्यान रखना होगा. दिसंबर के पहले सप्ताह मूलांक 5 वालों के बच्चे गौरवान्वित करेंगे और जीवन में कुछ बड़ा हासिल करने की संतुष्टि का अनुभव होगा. आपका प्रफेशनल लाइफ इस सप्ताह कई प्रतिबद्धताओं से भरा रहेगा, जिन्हें आपको नए प्रोजेक्ट हासिल करने के लिए पूरा करना होगा.
मूलांक 6 का साप्ताहिक अंक ज्योतिष
किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 है और दिसंबर का पहला सप्ताह मूलांक 6 वालों के लिए कल्याणकारी रहने वाला है. दिसंबर के पहले सप्ताह मूलांक 6 वालों के घर पर कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है. इस सप्ताह आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी और सिंगल जातकों के घर पर विवाह के अच्छे रिश्ते भी आ सकते हैं. इस सप्ताह दूसरों की मदद करने से आपको अपार खुशी और संतुष्टि मिलेगी. आप समय का बेहतर उपयोग और मैनेज कर पाएंगे, इससे आप अपने सपनों का जीवन जी पाएंगे. सीधे शब्दों में कहें तो, सब कुछ आपके नियंत्रण में रहेगा और किसी अच्छी जगह निवेश करने का मौका भी मिलेगा. इस सप्ताह मूलांक 6 वाले जीवन का आनंद लें ताकि आप उत्साह के साथ आगे बढ़ें. आप एक अनुकूल स्थिति में होंगे, जहां आप कई निर्णय लेंगे. यह आपके व्यक्तित्व को निखारेगा और आपको जीवन का पहला अनुभव प्राप्त करने में मदद करेगा. वास्तविकता से परिचित होने के लिए खुद को अलग-अलग परिस्थितियों में रखना जरूरी है. साथ ही, अगर आप कभी-कभी असफल होते हैं तो चिंता ना करें क्योंकि असफलता ही सफलता की असली सीढ़ी है.
मूलांक 8 का साप्ताहिक अंक ज्योतिष
किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 है और दिसंबर का पहला सप्ताह मूलांक 8 वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है. इस सप्ताह मूलांक 8 वाले जीवन में सुख और शांति का आनंद ले सकते हैं. यह सप्ताह आपको अपने आस-पास के लोगों, खासकर उन लोगों के असली गुणों से रूबरू कराएगा, जिनसे आपको बहुत उम्मीदें थीं. अपने करियर में अपने लक्ष्यों को साकार करने के लिए विभिन्न अवसरों का लाभ उठाएंगे. जीवन आपको अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में बदलाव के कई विकल्प प्रदान करेगा. हालांकि इस सप्ताह दिल की सुनें और अपने परिवार के सदस्यों के सच्चे इरादों को समझें. अपने जीवन में नकारात्मकता को आने से रोकें और इस तरह आप बहुत सी समस्याओं से छुटकारा पा सकेंगे. लव लाइफ की बात करें को दिसंबर के पहले सप्ताह में मूलांक 8 वाले माता-पिता को बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें. इसके अलावा, इस सप्ताह पर्सनल लाइफ को बेहतर ढंग से व्यवस्थित करने की आवश्यकता है.

















