Last Updated:
Aaj ka Vrishchik Rashifal 29 November: वृश्चिक राशिवालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला है. आज ग्रहों की स्थिति कुछ सावधानी रखने की सलाह देती है. उन्होंने कहा कि दिन के शाम 4:15 बजे तक ऐसा योग बन रहा है. इस कारण पेट में परेशानी हो सकती है. इसके साथ ही धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी. ज्योतिषाचार्य डॉ.कुणाल कुमार ने कुछ उपाय भी बताएं हैं.
दरभंगा: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनिवार 29 नवंबर 2025 का दिन मिश्रित फल देने वाला हो सकता है. ज्योतिषीय गणना के आधार पर कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.कुणाल कुमार झा ने बताया कि आज ग्रहों की स्थिति कुछ सावधानी रखने की सलाह देती है. उन्होंने कहा कि दिन के शाम 4:15 बजे तक ऐसा योग बन रहा है. जिसके कारण पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है. इसलिए खानपान में नियंत्रण रखें. बाहर का खाना कम करें. साथ ही स्नान हानिकारक योग भी बन रहा है. ऐसे में सुबह स्नान के दौरान विशेष सावधानी बरतें.
इसके अलावा आज बंधन कारक योग भी बन रहा है. यानी किसी तरह की अड़चन या अवरोध सामने आ सकते हैं. हालांकि चिंता की बात नहीं है, क्योंकि शुक्र के लग्न में होने से शत्रु नाशक योग भी बन रहा है. यानी विरोधी आज आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे.

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी
बृहस्पति के धर्म भाव में रहने से धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. मन पूजा-पाठ की ओर झुका रहेगा. परंतु राहु और शनि के एक साथ चतुर्थ भाव में स्थित होने से गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं या कोई व्यक्ति पीठ पीछे बदनाम करने की कोशिश कर सकता है. चंद्रमा भी चतुर्थ भाव में है जिसके चलते मानसिक तनाव, चिंता या थोड़ी शारीरिक थकान महसूस हो सकती है.
डॉ.झा ने बताया कि वृश्चिक राशि वालों को आज शनिवार होने के कारण काले रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा. इसके साथ ही गाय के घी में सिंदूर मिलाकर हनुमानजी को अर्पित करें. काले तिल, गुड़ और जल मिलाकर पीपल के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं. सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण का पाठ करें. दुर्गा सप्तशती के चौथे अध्याय का पाठ लाभकारी होगा. इन उपायों से न केवल नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी बल्कि शुभ फल भी प्राप्त होंगे.
इन बातों का भी रखें ख्याल
आज धैर्य, सतर्कता और सकारात्मक सोच ही आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी. खुद पर भरोसा रखें, सफलता जरूर मिलेगी.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और Bharat.one तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-vrishchik-rashifal-29-november-2025-scorpio-horoscope-in-hindi-astrological-yog-local18-ws-el-9907402.html







