Home Food Lahsun Recipes | Garlic Cooking Tips | Easy Garlic Dishes | Healthy...

Lahsun Recipes | Garlic Cooking Tips | Easy Garlic Dishes | Healthy Garlic Recipes

0
1


Last Updated:

Lahsun Recipes: लहसुन सिर्फ रोज़मर्रा की किचन में इस्तेमाल होने वाला मसाला नहीं, बल्कि इसे सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह आपकी डिश को खास बना सकता है. तड़के में अद्भुत फ्लेवर जोड़कर डिश का स्वाद और भी बढ़ाया जा सकता है. आसान और तेज़ तरीका अपनाकर हर रोज़ की रसोई को स्पेशल बनाया जा सकता है.

लहसुन

कौन सोच सकता था कि वही लहसुन, जिसे हम रोज सब्ज़ी में नाम मात्र डालते हैं, इतना शानदार और स्वाद से भरपूर स्नैक या डिश बन सकता है. लेकिन यही तो राजस्थानी रसोई की खासियत है साधारण चीज़ों को थोड़ा-सा बदल कर ऐसा लाजवाब स्वाद तैयार कर देना कि खाने वाला तारीफ करते न थके. आज हम लहसुन की एक ऐसी अनोखी डिश लेकर आए हैं, जो बाहर से क्रिस्पी, अंदर से मुलायम और स्वाद में जबरदस्त है.

लहसुन

लहसुन अपने तेज़ स्वाद और गुणों के लिए जाना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हल्का-सा फ्राई किया हुआ लहसुन एक बेहतरीन स्टार्टर्स जैसा स्वाद देता है? न तो इसमें ज्यादा मसाले की ज़रूरत होती है, न ही ज्यादा मेहनत की.बस सही तरीका, थोड़ी-सी धीमी आंच और स्वाद अपने आप तैयार है लहसुन की स्वादिष्ट डिश.

लहसुन

ग्रामीण सोनू कुमार ने लहसुन की क्रिस्पी डिश बनाने की सबसे आसान विधि बताई है. तो सबसे पहले लहसुन की कलियों को पानी में 8 मिनट भिगो देना है. इससे लहसुन हल्का-सा नरम हो जाता है और भूनने पर उसमें कम जलन और ज्यादा स्वाद आता है. भिगोने के बाद लहसुन से पानी को अच्छी तरह निकाल लेना है.अब कढ़ाई में थोड़ा तेल गर्म करें.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

लहसुन

अब भीगे हुए लहसुन को धीमी आंच पर धीरे-धीरे भूनें. इसे तब तक भूनना है जब तक की इसका छिलका हल्का खुला ना जाए और अंदर का हिस्सा सुनहरा भूरा ना हो जाए. अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और लाल मिर्च डालें .जैसे ही खुशबू उठने लगे, हल्का सा नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें. तैयार है लहसुन का नया अंदाज.

लहसुन

बाहर से क्रिस्पी, अंदर से नरम…स्वाद ऐसा कि चाहे रोटी के साथ खाओ, चावल के साथ या चाय के साथ स्नैक की तरह हर बार मजा ही आ जाए. इस डिश का स्वाद इतना लाजवाब है कि यह आपके किचन का नया फेवरेट बनने वाला है. खास बात यह कि यह पूरी तरह सिंपल, कम मसालेदार और बहुत ही हेल्दी है. लहसुन खुद ही स्वाद, सुगंध और फायदों का भंडार है ऊपर से इसे इतना शानदार रूप देना, स्वाद को आसमान की ऊंचाइयों तक बढ़ा देना है.

लहसुन

यह न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. यह पेट के लिए हल्का और इम्यूनिटी बढ़ाने वाला,झटपट बन जाने वाला होता है. यह अपने साथ न केवल स्वाद, बल्कि सेहत के लाभ रखने वाला होता है. किसने सोचा था, इतना आसान और इतना स्वाद.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

साधारण लहसुन को बनाएं खास, ये ट्रिक आपकी हर डिश का बदल देगी स्वाद


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-food-recipe-lahsun-ka-naya-andaz-rasoi-ka-special-tadka-recipe-local18-9914658.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here