Last Updated:
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुदगल बताते हैं कि बेडरूम में लगा गलत दिशा का शीशा पति-पत्नी के बीच अनबन और तनाव बढ़ाने का बड़ा कारण बन सकता है. वास्तु के अनुसार अगर शीशे की स्थिति ठीक कर ली जाए तो दांपत्य जीवन में प्रेम, शांति और सकारात्मक ऊर्जा वापस लौट आती है.
देवघर. कई बार ऐसा होता है कि सब कुछ अच्छा चल रहा होता है. वैवाहिक जीवन सुखमय चल रहा होता है लेकिन अचानक बिना वजह के पति-पत्नी में किसी भी बात को लेकर वाद विवाद हो जाता है. पति पत्नी के बीच होने वाली लड़ाई से दोनों मानसिक तौर पर परेशान होते रहते हैं. कई बार पति-पत्नी के बीच लड़ाई इस कदर हो जाती है कि रिश्ता टूटने के कगार पर आ जाता है. हालांकि, पति पत्नी के बीच लड़ाई के कई कारण हो सकते हैं. लेकिन एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है. अगर घर के बैडरूम में चीजें वास्तु के अनुसार ना हो तो पति पत्नी के बीच लड़ाई की वजह भी हो सकती है. बैडरूम में पॉजिटिव एनर्जी रहे इसके लिए बैडरूम को कैसा रखना चाहिए जानते है देवघर के ज्योतिषाचार्य जी से?
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुदगल ने Bharat.one के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि आज के समय में बेडरूम को सुंदर बनाने के लिए तरह तरह के शीशे लोग रख रहे हैं. घर के बेडरूम में रखा शीशा अगर वास्तु के अनुसार नहीं हो तो हमेशा पति-पत्नी के बीच विवाद का एक कारण यह भी हो सकता है. पति-पत्नी के बीच कितना ही प्रेम हो, ये मधुर संबंध पलभर में ही बिगड़ जाते हैं. मगर वास्तुशास्त्र में घर को कुशहाल बनाने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने और में सुख समृद्धि बढ़ाने के तरीके दिए गए हैं.
बैडरूम से हटा दे इन चीजों को
अभी के समय में घर के बेडरूम में पलंग से ही सटाकर ड्रेसिंग टेबल रखते हैं. हालांकि, यह गलत नहीं है लेकिन ड्रेसिंग टेबल में लगा शीशे की दिशा सही नहीं है तो बेडरूम में वास्तु दोष का कारण बन सकता है. क्योंकि अगर शिक्षा का छाव बेड पर पड़ा तो समझ जाईये पति-पत्नी के बीच कभी भी रिश्ते सही नहीं होंगे. इसके साथ ही बेडरूम के दक्षिण तरफ कभी भी शीशा न रखें. इससे नकारात्मक प्रभाव बेडरूम पर पड़ता है.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

















