अगर आपको जल्दी में कोई आसान, टेस्टी और बटर वाला स्नैक बनाना हो, तो यह चीज़ ड्रॉप बिस्किट रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. बाहर से हल्के कुरकुरे और अंदर से नरम ये बिस्कुट चाय, सूप या स्नैक, किसी भी चीज़ के साथ मज़ा ला देते हैं. कुछ सिंपल चीजों से तैयार यह बिस्कुट काफी कम समय में बनकर तैयार हो जाती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती. ठंडे मक्खन, आटा और चेडर चीज़ का ये कॉम्बिनेशन इतना बढ़िया स्वाद देता है कि एक बार बनाकर आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे.

इन्हें बनाने के लिए जरूरी सामग्री-
8 टेबलस्पून (115 ग्राम) ठंडा अनसॉल्टेड बटर
1 ½ कप (195 ग्राम) मैदा
1 ¾ टीस्पून बेकिंग पाउडर
¼ टीस्पून गार्लिक पाउडर
¼ टीस्पून ऑनियन पाउडर
¼ टीस्पून काली मिर्च पाउडर
½ टीस्पून नमक
½ कप (118 ml) ठंडा फुल क्रीम दूध (ज़रूरत हो तो थोड़ा और)
⅓ कप (85 ग्राम) कद्दूकस किया शार्प चेडर चीज़
बनाने की विधि-
1. ओवन प्रीहीट करें- ओवन को 400°F (204°C) पर गर्म करें. बेकिंग शीट पर बटर पेपर बिछाएं या सिलिकॉन मैट लगाएं. चाहें तो कास्ट आयरन पैन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
2. सूखी सामग्री मिक्स करें- एक बड़े बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर, गार्लिक पाउडर, ऑनियन पाउडर, काली मिर्च और नमक मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें.
3. बटर तैयार करें- कुल बटर में से 1 टेबलस्पून अलग निकालकर रख दें, यह बाद में बिस्किट पर लगाने के काम आएगा. बाकी 7 टेबलस्पून बटर को छोटे क्यूब्स में काटें या बॉक्स ग्रेटर से कद्दूकस कर लें.
4. बटर और मैदा मिलाएं- बटर को मैदा में मिलाएं और उंगलियों से मसलते हुए क्रम्ब जैसा मिश्रण तैयार करें. ध्यान रहे बटर ठंडा ही होना चाहिए जिससे बिस्किट फूले और मुलायम बनें.
5. चीज़ डालें- अब कद्दूकस किया हुआ चेडर चीज़ इस मिश्रण में मिला दें.
6. दूध डालकर डो तैयार करें- एक फोर्क से धीरे-धीरे ठंडा दूध डालें और मिक्स करते जाएं. मिश्रण थोड़ा स्टिकी और टेढ़ा-मेढ़ा दिखेगा, यही सही टेक्स्चर है. अगर बहुत सूखा लगे तो 1–2 टेबलस्पून दूध और डालें.
7. ट्रे पर डालें- अब चम्मच की मदद से लगभग 3 टेबलस्पून जितना डो एक-एक करके बेकिंग शीट पर छोड़ें. हर बिस्किट के बीच करीब 1 इंच की दूरी रखें.
8. बिस्किट बेक करें- 10–15 मिनट तक बेक करें, जब तक बिस्किट फूलकर हल्के सुनहरे न हो जाएं. थोड़ा-सा बटर नीचे पिघलकर फैले तो चिंता न करें, यही इनका स्वाद बढ़ाता है.
9. ऊपर बटर लगाएं- रखे हुए 1 टेबलस्पून बटर को पिघलाएं और गरम-गरम बिस्किट पर ब्रश करें. इन्हें गर्म ही सर्व करें.
स्टोरेज टिप्स-
-बचे हुए बिस्किट एयरटाइट डिब्बे में 1–2 दिन तक रखें.
-फ्रिज में 5 दिन तक अच्छे रहते हैं.
-फ्रीज करना हो तो 3 महीने तक स्टोर कर सकते हैं.
इस तरह आप आसानी से घर पर टेस्टी चीज़ ड्रॉप बिस्किट बना सकते हैं और शाम की चाय, सूप या ब्रंच के लिए खा सकते हैं. इसका स्वाद बच्चे और बड़े, हर किसी को पसंद आएंगे!
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-cheese-biscuits-at-home-in-30-minutes-perfect-snack-for-kids-and-family-ws-l-9915553.html

















