Last Updated:
Weekly Horoscope 1 to 7 December 2025: दिसंबर का पहला सप्ताह कर्क और कन्या राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है, वहीं सिंह राशि वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. कर्क राशि वालों को दिसंबर के पहले सप्ताह आजीविका के क्षेत्र में इस सप्ताह आपको बड़ी सफलता मिल सकती है. सिंह राशि वाले कड़ी मेहनत के बाद ही लक्ष्य प्राप्त कर पाएंगे और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. कन्या राशि वालों को इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देना होगा. विस्तार से पढ़ें कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों का 1 से 7 दिसंबर का साप्ताहिक राशिफल.
कर्क साप्ताहिक राशिफल Kark Saptahik Rashifal 1 to 7 December 2025
कर्क राशि वालों के लिए दिसंबर का पहला सप्ताह शुभ और सौभाग्यशाली है. यदि आप लंबे समय से किसी खास काम को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं, तो इस सप्ताह आपको उसमें मनचाही सफलता मिल सकती है. इस सप्ताह आपको अपने मित्रों और शुभचिंतकों का पूर्ण सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा. कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आप पर पूरी तरह मेहरबान रहेंगे. इससे कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां बनी रहेंगी. टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह विशेष सफलता लेकर आने वाला है. आजीविका के क्षेत्र में इस सप्ताह आपको बड़ी सफलता मिल सकती है. सप्ताह का उत्तरार्ध मित्रों के साथ मौज-मस्ती में व्यतीत होगा. इस दौरान आपको व्यापार के सिलसिले में अचानक लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है. रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए शुभ है. भाई-बहनों के प्रति स्नेह और लगाव बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी. अगर आप अविवाहित हैं, तो आपके जीवन में मनचाहा व्यक्ति प्रवेश कर सकता है. विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है. स्वास्थ्य की दृष्टि से, सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता होगी क्योंकि इस दौरान आप मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं.
भाग्यशाली रंग: सफ़ेद
भाग्यशाली अंक: 2
सिंह साप्ताहिक राशिफल Singh Saptahik Rashifal 1 to 7 December 2025
सिंह राशि वालों के लिए दिसंबर का पहला सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है. सप्ताह का पूर्वार्ध अनुकूल परिणाम देने वाला है, जबकि उत्तरार्ध में कार्यों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं. सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक रहने वाली है. इस दौरान भूमि-भवन संबंधी विवाद सुलझाने में आपको काफी हद तक सफलता मिल सकती है. सरकारी कार्यों में आ रही समस्याएँ दूर होंगी. परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी, लेकिन उत्तरार्ध में उन्हें कुछ चुनौतीपूर्ण कार्यों को पूरा करने की ज़िम्मेदारी उठानी पड़ सकती है. इस दौरान आप कड़ी मेहनत के बाद ही लक्ष्य प्राप्त कर पाएंगे. हालांकि, सुखद पहलू यह है कि इस चुनौतीपूर्ण समय में आपको अपने मित्रों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा, और अपने बेहतर प्रयासों और लगन से आप अंततः अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे. इस सप्ताह आपका लव लाइफ बहुत ही शानदार रहने वाली है. आपके लव पार्टनर के साथ आपका रिश्ता बहुत मज़बूत रहेगा. परिवार के सदस्य आपके प्यार को स्वीकार कर सकते हैं और विवाह बंधन में बंध सकते हैं. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
भाग्यशाली रंग: ग्रे
भाग्यशाली अंक: 11
कन्या साप्ताहिक राशिफल Kanya Saptahik Rashifal 1 to 7 December 2025
कन्या राशि वाले दिसंबर के पहले सप्ताह समय, धन और ऊर्जा का प्रबंधन करेंगे, तो उन्हें अपेक्षा से अधिक सफलता और लाभ मिल सकता है. सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको अपने करियर और व्यवसाय को आगे बढ़ाने के बड़े अवसर प्राप्त होंगे. इस दौरान पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझने पर आप राहत की सांस लेंगे. आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. किसी विशेष कार्य के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है. परिवार में आपके निर्णय का सम्मान होगा. अगर आप किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, तो इस सप्ताह आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा अवसर मिलेगा. प्रयास करने पर आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है. कन्या राशि वालों को इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देना होगा. सप्ताह के पूर्वार्ध में अस्त-व्यस्त दिनचर्या और खान-पान में लापरवाही के कारण आपको पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. लव लाइफ के लिहाज से यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. लव पार्टनर के साथ रिश्ते सामान्य रहेंगे. दाम्पत्य जीवन में खट्टी-मीठी नोकझोंक के साथ सुखमयी स्थिति रहेगी.
भाग्यशाली रंग: मैरून
भाग्यशाली अंक: 12
About the Author
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/weekly-horoscope-kark-singh-kanya-zodiac-sign-saptahik-rashifal-1-to-7-december-2025-monday-to-sunday-weekly-horoscope-astrology-prediction-in-hindi-ws-kl-9916047.html

















