Last Updated:
पालक उत्तपम आयरन, विटामिन A और C से भरपूर हेल्दी नाश्ता है, जो बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाता है. सूजी, दही और सब्जियों से बना यह टेस्टी डिश मिनटों में तैयार होती है.
Palak Uttapam Recipe: सर्दियों में बच्चों को हेल्दी और टेस्टी नाश्ता देना हमेशा मुश्किल काम लगता है. ऐसे में पालक उत्तपम एक बढ़िया ऑप्शन है जो मिनटों में बनने वाला टेस्टी और हेल्दी नाश्ता है. पौष्टिक तत्वों से भरपूर इस रेसिपी में आयरन, विटामिन A और C की मात्रा काफी अधिक होती है, जो बच्चों की इम्यूनिटी को बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है. यही नहीं, यह लाइट रेसिपी है जो आसानी से पच जाता है और शरीर में दिनभर एनर्जी भी बनाकर रखता है. आप हड़बड़ी में भी इसे सुबह-सुबह बना सकते हैं और लंच बॉक्स में भी दे सकती हैं. इसे खाकर बच्चे एक्टिव और खुश रहेंगे. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

पालक उत्तपम बनाने की आसान रेसिपी-
सामग्री:
सूजी – 1 कप
दही – आधा कप
पालक के पत्ते – 1 कप
प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ
गाजर – 1 बारीक कटी हुई
शिमला मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
अदरक – 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
नमक – स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
तेल – जरूरत के अनुसार
पानी – जरूरत के अनुसार
बेकिंग सोडा – चुटकी भर
बनाने की विधि:
सबसे पहले पालक के पत्तों को अच्छी तरह धो लें. एक बर्तन में पानी गर्म करें और पालक के पत्तों को उसमें डालकर 2–3 मिनट उबालें. इसके बाद इन्हें ठंडे पानी में डालकर रंग को हरा और ताजा बनाए रखें. अब पत्तों से अतिरिक्त पानी निचोड़ लें और मिक्सर जार में डालकर पेस्ट बना लें.
View this post on Instagram
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-make-palak-uttapam-for-winter-breakfast-quick-nutritious-snack-for-kids-easy-spinach-recipe-step-by-step-ws-el-9917412.html







