Friday, March 13, 2026
39 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

घर में लगी आग को सपने में देखना किस बात का संकेत? अगर आपमें भी है कंफ्यूजन तो ज्योतिषाचार्य से जानिए सच्चाई


Meaning of dreaming: वास्तव में सपनों की दुनिया अलग ही होती है. यह हमारे अवचेतन मन का एक अलग खेल है, जो दिन भर की यादों, अनुभवों और भावनाओं से भरी होती है. कुछ लोग इनको मानते हैं तो कुछ नहीं. लेकिन बता दूं कि, सपने यूं ही तो नहीं होते, ये बहुत कुछ कहते भी हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप उन सपनों के मतलब को समझें, ताकि समय रहते आप के साथ होने वाले अच्छे-बुरे कार्य की जानकारी हो सके. लोग बहुत तरह के सपने देखते हैं, उनमें कुछ याद रहते हैं तो कुछ भूल भी जाते हैं. लेकिन, क्या आपने कभी सपने में घर में आग लगी हुई देखी है. या फिर आप आग के बीच में फंसे हों. अगर हां, तो क्या आप जानते हैं कि इसका मतलब क्या है? अब सवाल है कि आखिर, सपना देखने का मतलब क्या होता है? इस बारे में Bharat.one को बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत शास्त्री-

सपने में घर में आग लगी देखने का मतलब

सपने में अपने घर में आग लगी देखने पर कई लोग घबरा जाते हैं. लेकिन, आपको बता दूं कि, सपने में ऐसा दिखने पर आपको चिंता करने के बजाय आपको खुश होना चाहिए. बता दें कि, यदि आप सपने में अपने घर को जलता देखते हैं तो संकट दूर होने की ओर इशारा है. दरअसल इस तरह के संकेत का मतलब है कि जल्द ही आपके घर नन्हा मेहमान आने वाला है. यदि आप अविवाहित हैं तो मनपसंद जीवनसाथी की खोज पूर्ण हो सकती है.

सपने में खुद को आग में फंसा देखने का मतलब

सपने में यदि आप भयंकर आग को देखते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. दरअसल इस तरह के मतलब का अर्थ है कि आपका मानसिक तनाव अब समाप्ति की ओर है. आपको विदेश यात्रा का योग बन सकता है. इसके अलावा यदि आप खुद को सपने में आग के बीच खुद को फंसा देखते हैं और खुद को बचा नहीं पा रहे हैं तो इसका अर्थ है कि आपके शरीर में पित्त की समस्या बढ़ सकती है. बेहतर है कि ऐसा सपना देखने पर चेकअप जरूर कराएं.

सपने में दुकान में आग लगी देखने का मतलब

सपने में आग देखना शुभ और अशुभ दोनों तरह की घटनाओं की ओर इशारा करती है. इसके लिए मायने ये रखता है कि आप सपने में आग लगने की घटना कहां होने की देख रहे हैं. बता दें कि, यदि आप सपने में अपनी दुकान या ऑफिस को जलता हुए देखते हैं तो ये आपकी तरक्की की ओर इशारा करती है. अगर आप बिजनेश मैन हैं तो व्यापार में लाभ हो सकता है और यदि आप नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन संभव है.

सपने में खुद को आग बुझाते देखने का मतलब

सपने में आग बुझाते देखना जीवन में आने वाली नकारात्मक घटनाओं की ओर इशारा है. ऐसे में जरूरी है कि एहतियात के साथ काम लें. बता दें कि यदि आप इस तरह का सपना देखते हैं तो इसका मतलब है कि किसी के साथ आपके रिश्तों में खटास आ सकती है. इस तरह की स्थिति परिवार के सदस्यों के साथ भी हो सकती है.

Hot this week

चैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या और खरमास का साया, तो क्या नहीं होंगे शुभ कार्य? – Bharat.one हिंदी

होमवीडियोधर्मचैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या-खरमास का साया, तो...

शुक्रवार व्रत में सुनें यह कथा, वैभव लक्ष्मी के आशीर्वाद से छप्पर फाड़ मिलेगा पैसा! – Bharat.one हिंदी

होमवीडियोधर्मशुक्रवार व्रत में सुनें यह कथा, वैभव लक्ष्मी...

Topics

चैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या और खरमास का साया, तो क्या नहीं होंगे शुभ कार्य? – Bharat.one हिंदी

होमवीडियोधर्मचैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या-खरमास का साया, तो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img