Health Benefits of Detoxing Body: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अधिकतर लोग सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते हैं. खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी खानपान, हद से ज्यादा पॉल्यूशन और अत्यधिक तनाव के कारण लोगों को शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो रहे हैं. ये टॉक्सिन समय के साथ हमारी एनर्जी, पाचन, स्किन, नींद और ओवरऑल हेल्थ को प्रभावित करते हैं. ऐसे में शरीर को समय-समय पर डिटॉक्स करना बेहद जरूरी होता है. डिटॉक्स का मतलब शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालना और शरीर की नेचुरल प्यूरिफिकेशन प्रक्रिया को मजबूत करना है. आइए जानते हैं कि डिटॉक्स शरीर के लिए क्यों जरूरी है.
गाजियाबाद की न्यूट्रीग्लो क्लीनिक की डाइटिशियन रंजना सिंह ने Bharat.one को बताया कि अधिकतर लोग रोज पॉल्यूशन, केमिकल्स, पैक्ड फूड, तली-भुनी चीजों और तनाव से घिरे रहते हैं. ये सभी शरीर में टॉक्सिन बढ़ाते हैं. अगर इन्हें समय पर बाहर न निकाला जाए, तो ये शरीर में सूजन, थकान, कब्ज और स्किन संबंधी समस्याएं बढ़ा देते हैं. टॉक्सिन्स हमारी इम्यूनिटी को भी कमजोर कर देते हैं. ऐसे में डिटॉक्स शरीर को अंदर से साफ कर इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है. डिटॉक्स का सबसे बड़ा फायदा पाचन में सुधार है. जब टॉक्सिन जमा होते हैं, तो पाचन कमजोर होता है. इससे गैस, कब्ज, एसिडिटी होने लगती है.
डाइटिशियन ने बताया कि जब आप शरीर को डिटॉक्स करते हैं, तो आंतें साफ हो जाती हैं और पाचन बेहतर होता है. जब शरीर में टॉक्सिन जमा होते हैं तो ये मुंहासे, दाग-धब्बे और ऑयली स्किन का कारण बनते हैं. डिटॉक्स करने से त्वचा साफ होती है, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और स्किन को नेचरल ग्लो मिलता है. इसलिए कई लोग डिटॉक्स रूटीन से स्किन को युवा और हेल्दी बनाए रखते हैं. शरीर में टॉक्सिन बढ़ने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे वजन बढ़ने लगता है.
एक्सपर्ट के मुताबिक डिटॉक्स की प्रक्रिया शरीर की सफाई करती है, जिससे लिवर, किडनी और पाचन तंत्र बेहतर ढंग से काम करने लगते हैं. जब ये अंग स्वस्थ होते हैं, तो इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहता है. डिटॉक्स एंटीऑक्सिडेंट को बढ़ाता है, जो शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. इसलिए बदलते मौसम या बीमारी के बाद डिटॉक्स विशेष रूप से फायदेमंद है. डिटॉक्स सिर्फ शरीर नहीं, दिमाग पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है. टॉक्सिन हटने से थकान कम होती है, ऊर्जा बढ़ती है और दिमाग ज्यादा फोकस्ड रहता है.
अब सवाल है कि बॉडी को नेचुरल तरीके से कैसे डिटॉक्स करें? इस पर डाइटिशियन का कहना है कि शरीर को नेचुरल तरीके से डिटॉक्स करने के लिए आपको अपने रूटीन में कुछ चीजें शामिल करनी होती हैं. अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी या नींबू पानी से करें. इससे पाचन सुधरता है और टॉक्सिन बाहर निकलते हैं. पूरे दिन पर्याप्त पानी पिएं, ताकि किडनी बेहतर तरीके से सफाई कर सके. ताजे फल, सब्जियां, सलाद, नारियल पानी, ग्रीन टी और फाइबर से भरपूर डाइट लें. प्रोसेस्ड फूड, चीनी, तली-भुनी चीजें और ज्यादा नमक से दूरी बनाएं. रोज कम से कम 20-30 मिनट वॉक, योग या व्यायाम करें. पर्याप्त नींद और तनाव कम करने की आदतें भी शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद करती हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-why-detoxing-your-body-is-necessary-how-it-helps-improve-energy-and-immunity-know-details-ws-en-9918381.html







