Home Lifestyle Health Australia Issues Safety Warnings on Ozempic and Mounjaro Over Mental Health Risks...

Australia Issues Safety Warnings on Ozempic and Mounjaro Over Mental Health Risks | ऑस्ट्रेलिया ने ओजेम्पिक और मौनजारो से हो सकती हैं मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम्स

0
2


Last Updated:

Safety Alerts for Weight Loss Drugs: वेट लॉस की सबसे लोकप्रिय दवाएं ओजेम्पिक और मौनजारो को लेकर ऑस्ट्रेलिया ने एक मेंटल हेल्थ वॉर्निंग जारी की है. इसमें बताया गया है कि इन दवाओं को लेने से डिप्रेशन, सुसाइडल थॉट्स और कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स का असर कम होने का खतरा है. हालांकि अभी तक किसी कनेक्शन की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन डॉक्टर्स और मरीजों को विशेष निगरानी की सलाह दी गई है. इससे इन दवाओं को लेकर फिर चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने ओजेम्पिक, मौनजारो को लेकर क्यों जारी की मेंटल हेल्थ वार्निंग?वेट लॉस की दवाओं को लेकर ऑस्ट्रेलिया ने वॉर्निंग जारी की है.

Weight Loss Drugs & Suicidal Thoughts: दुनियाभर में इस समय ओजेम्पिक और मौनजारो जैसी दवाएं चर्चाओं में हैं. ये दवाएं टाइप 2 डायबिटीज के लिए बनाई गई हैं और इन्हें वेट लॉस में भी बेहद असरदार माना जाता है. इसके अलावा भी तमाम वेट लॉस ड्रग्स बाजार में आ गए हैं, जो वजन कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाते हैं. भारत में भी ओजेम्पिक और मौनजारो जैसी दवाएं उपलब्ध हैं. अक्सर इन दवाओं के फायदों को लेकर चर्चाएं होती रही हैं, लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया ने वेट लॉस ड्रग्स को लेकर एक चेतावनी जारी की है. इसमें बताया गया है कि ओजेम्पिक जैसी सेमाग्लूटाइड दवाएं लेने से लोगों को अबनॉर्मल बिहेवियर, डिप्रेशन और आत्महत्या के विचार आ रहे हैं. जबकि मौनजारो लेने से कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स बेअसर हो सकती हैं.

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया की ड्रग रेगुलेटरी संस्था थेराप्युटिक गुड्स एडमिनिस्ट्रेशन (TGA) ने डायबिटीज और वेट लॉस के लिए यूज होने वाली नई दवाओं जैसे- ओजेम्पिक, मौनजारो वेगॉवी, ट्रुलिसिटी और सैकेंडा को लेकर एक मेंटल हेल्थ वॉर्निंग जारी की है. इसमें कहा गया है कि इन दवाओं को लेने से कई तरह की परेशानियों का खतरा बढ़ सकता है. इन दवाओं से मेंटल हेल्थ बिगड़ सकती है और डिप्रेशन के अलावा आत्महत्या करने के विचार भी आ सकते हैं. इसके अलावा कुछ दवाओं को लेने से कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स का असर भी कम हो सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि भले ही दवाओं और इन समस्याओं के बीच सीधा वैज्ञानिक संबंध सिद्ध नहीं हुआ है, लेकिन एहतियातन इन खतरों के बारे में जागरुकता बेहद जरूरी है.

वॉर्निंग के अनुसार GLP-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट जैसे सेमाग्लूटाइड लेने वाले कुछ लोगों में आत्मघाती विचार, डिप्रेशन या असामान्य व्यवहार की रिपोर्ट दर्ज की गई हैं. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के एक वैश्विक डाटाबेस के एनालिसिस में भी पाया गया कि सेमाग्लूटाइड से जुड़ी आत्मघाती विचारधारा की रिपोर्ट अन्य डायबिटीज दवाओं की तुलना में ज्यादा थीं. हालांकि विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है कि इसका कारण दवा है, यह कहने के लिए सबूत अभी पर्याप्त नहीं हैं. 2023–24 में सेमाग्लूटाइड की 20 लाख से अधिक प्रिस्क्रिप्शन दर्ज किए गए और असब्सिडाइज्ड यूजर्स की संख्या इससे भी अधिक है. इसलिए विशेषज्ञ मानते हैं कि बड़ी आबादी में उपयोग बढ़ने के साथ ऐसे खतरों की निगरानी बेहद महत्वपूर्ण है.

विशेषज्ञ डॉ. टेरी-लिन साउथ का मानना है कि मेंटल हेल्थ के हिसाब से सबसे ज्यादा रिस्क उन लोगों को है, जो पहले से डिप्रेशन, एंजायटी या मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम्स हैं. तेज या बड़े पैमाने पर वजन कम होना कई मरीजों में मेंटल हेल्थ को अनस्टेबल कर सकता है. ऐसा बेरियाट्रिक सर्जरी कराने वाले मरीजों में भी देखा गया है. इसलिए दवाओं के उपयोग के दौरान मूड स्विंग्स की मॉनिटरिंग करनी चाहिए. दूसरी बड़ी चेतावनी मौनजारो इंजेक्शन से जुड़ी है, जिसको लेने से कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स की प्रभावशीलता कम होने की आशंका जताई गई है. मौनजारो पेट के खाली होने की गति धीमी कर देता है, जिससे खाने के साथ-साथ दवाओं का अवशोषण भी देर से हो सकता है. शुरुआती उपयोग या खुराक बढ़ाने के बाद यह असर ज्यादा हो सकता है. TGA ने सलाह दी है कि इस दवा का उपयोग करने वाले मरीज 4 सप्ताह तक नॉन ओरल गर्भनिरोधक का यूज करें.

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ऑस्ट्रेलिया ने ओजेम्पिक, मौनजारो को लेकर क्यों जारी की मेंटल हेल्थ वार्निंग?


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-is-weight-loss-drugs-linked-to-suicide-risk-and-contraception-concerns-why-australia-issues-warning-ws-n-9921396.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here