Last Updated:
अयोध्या: व्यक्ति के जीवन में ज्योतिष और वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व माना जाता है. यदि आप वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करते हैं, तो जीवन में कई तरह के शुभ फल और अवसर प्राप्त होते हैं. इसी क्रम में, घर में लगाए जाने वाले पौधों का भी वास्तु के अनुसार विशेष महत्व होता है. कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो सफलता और तरक्की के रास्ते खोलते हैं, जबकि कुछ पौधे अवरोध और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करते हैं.

ऐसे ही पौधे के बारे में आज हम आपको बताएंगे कि घर के आसपास किस दिशा में कौन से पौधे लगाने चाहिए, ताकि शुभ फल की प्राप्ति हो सके और उसकी लगाने की विधि क्या है. दरअसल, पौधे सिर्फ घर की सुंदरता नहीं बढ़ाते बल्कि सकारात्मक ऊर्जा, सौभाग्य और आर्थिक स्थिति पर भी गहरा प्रभाव डालते हैं. सही दिशा में लगाया गया पौधा हमेशा सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, जबकि गलत दिशा में लगा पौधा नकारात्मक ऊर्जा, मानसिक तनाव और उन्नति में रुकावट उत्पन्न कर सकता है. ऐसी स्थिति में वास्तु के कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक है.

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि अगर आप पौधे लगाते समय वास्तु के नियमों का पालन करें, तो यह बेहद शुभ माना जाता है. खास तौर पर दक्षिण दिशा को वास्तु में बहुत संवेदनशील माना जाता है. यह दिशा यम और पितरों की दिशा मानी जाती है, इसलिए दक्षिण दिशा की तरफ कुछ भी लगाने से पहले वास्तु के नियमों को जानना आवश्यक है. कभी भी इन पौधों को दक्षिण दिशा की तरफ वास्तु के अनुसार नहीं लगाना चाहिए. तो आइए जानते हैं वह कौन से पौधे हैं.

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना जाता है और इसे देवी लक्ष्मी का स्वरूप कहा जाता है. लेकिन, वास्तु के अनुसार घर में तुलसी का पौधा दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए. ऐसा करने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं. इसलिए दक्षिण दिशा की तरफ तुलसी लगाने से बचना चाहिए.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

धार्मिक मान्यता के अनुसार मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना जाता है. लेकिन, वास्तु के अनुसार इसे दक्षिण दिशा में लगाने से बचना चाहिए. ऐसा करने से आर्थिक तंगी बनी रहती है और घर के संबंधों में तनाव बढ़ सकता है.

धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से शमी का पौधा बेहद शुभ माना जाता है. यह शनि देव और भगवान शंकर से जुड़ा होता है. वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा में शमी का पौधा लगाना सही नहीं है. इसे हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है.

सनातन धर्म में केले का पौधा बेहद शुभ माना जाता है और इसे भगवान विष्णु प्रिय माना जाता है. विशेष रूप से गुरुवार के दिन इसकी पूजा का महत्व अधिक होता है. वास्तु के अनुसार यह पौधा घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए. इसे हमेशा घर के बाहर, पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना शुभ होता है. दक्षिण दिशा में लगाने से आध्यात्मिक और सकारात्मक प्रभाव कमजोर होता है और घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-vastu-expert-kalki-ram-explained-rules-for-planting-in-the-south-know-tips-local18-photogallery-ws-kl-9921480.html

















