Last Updated:
आयुष चिकित्सक डॉ. आकांक्षा दीक्षित बताती हैं कि नीम की पत्तियां, बीज और छाल हमारे लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारी सेहत को मजबूत बनाते हैं और कई बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. आइए जानते है इसके फायदे..

हमारे देश में लोग पुरातन काल से ही गंभीर से गंभीर रोगों के उपचार के लिए विभिन्न प्रकार की आयुर्वेदिक औषधियों का प्रयोग करते रहे हैं. खेत-खलिहानों और जंगलों में पाई जाने वाली ये औषधियां हमारे शरीर के लिए बेहद लाभदायक होती हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही औषधीय पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी छाल से लेकर पत्तियां तक औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं. लेकिन, इसका नाम सुनते ही लोगों के मन में कड़वाहट की अनुभूति होने लगती है. खासकर युवा पीढ़ी तो इसे बिल्कुल पसंद नहीं करती, जबकि बड़े बुजुर्ग इसकी दातुन का प्रयोग करने के साथ ही सुबह खाली पेट इसकी पत्तियों का सेवन खूब करते हैं.

नीम के पेड़ की छाल और पत्तियों का स्वाद जितना कड़वा होता है, उतना ही यह गुणकारी भी माना जाता है. यही कारण है कि भारतीय वेदों में नीम का नाम ‘सर्व रोग निवारणी’ रखा गया है, जिसका अर्थ है, सभी बीमारियों को रोकने वाला. इसके अलावा, नीम का पेड़ आसपास होने से वातावरण भी शुद्ध रहता है.

आयुष चिकित्सक डॉ. आकांक्षा दीक्षित बताती हैं कि इस पेड़ की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसकी पत्तियां, टहनियां, छाल और बीज भी कई बीमारियों को दूर करने में दवा का काम करते हैं.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

रायबरेली जिले के सीएचसी शिवगढ़ की आयुष चिकित्सक डॉ. आकांक्षा दीक्षित (एम.डी. आयुर्वेद, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ आयुर्वेद, जयपुर, राजस्थान) Bharat.one से बात करते हुए बताती हैं कि नीम की पत्तियां, बीज और छाल हमारे लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं.

नीम का स्वाद जितना कड़वा होता है, उतना ही यह गुणकारी भी होता है. यह एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. नीम में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. इसके अलावा यह विटामिन-सी का भी अच्छा स्रोत है. इसका उपयोग करने से हमारे शरीर का खून साफ रहता है और ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है. आगे की जानकारी देते हुए वह बताती हैं कि इसका नियमित सेवन करने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.

नीम की पत्तियों का सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र सही रहता है. साथ ही, इसकी छाल को जख्म पर लगाने से वह जल्दी से ठीक हो जाता है. खाली पेट नीम की पत्तियों का सेवन करने से डायबिटीज भी कंट्रोल में रहती है.

सुबह के समय खाली पेट नीम की पत्तियों का सेवन करना चाहिए. इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने में कारगर होते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-neem-benefits-empty-stomach-digestion-immunity-khoon-saf-kaise-kare-local18-9923230.html







